फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Only 2 admissions in BCA and 9 in non-medical in women's college, open counseling will start from today

Fatehabad News: महिला महाविद्यालय में बीसीए में 2 और नॉन मेडिकल में 9 ही दाखिले, आज से शुरू होगी ओपन काउंसिलिंग

Mon, 24 Jul 2023 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 24 Jul 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Only 2 admissions in BCA and 9 in non-medical in women's college, open counseling will start from today
 भूना के राजकीय महाविद्यालय में दा​खिला लेने के पहुंचे छात्र
फतेहाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक में पहली और दूसरी मेरिट सूची जारी करने के बाद 80 फीसदी तक सीटें खाली रह गई हैं। महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा में बीसीए में मात्र दो और नॉन मेडिकल में भी सिर्फ 9 ही दाखिले हुए हैं। यही नहीं कला संकाय में भी 50 फीसदी से कम दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन अब इन सीटों को भरने के लिए मंगलवार से ओपन काउंसिलिंग शुरू करेंगे। हालांकि, ओपन काउंसिलिंग में कला संकाय को छोड़कर अन्य में सीटें खाली रह सकती हैं। विद्यार्थियों की रुचि कला संकाय में अधिक है। वहीं स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए आवेदन की तारीख को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा में दाखिले और सीटों की स्थिति
संकाय सीटें दाखिले हुए
कला 400 176
कॉमर्स 160 42
बीसीए 120 2
मेडिकल 40 13
नॉन मेडिकल 160 9

राजकीय महाविद्यालय फतेहाबाद में दाखिले और सीटों की स्थिति
संकाय सीटें दाखिले हुए
कला 160 14
कॉमर्स 80 2

स्नातकोत्तर में अब 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातकोत्तर में दाखिले को लेकर आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया है। अब छात्र 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले 24 जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे। राजकीय महिला महाविद्यालय में स्नातकोत्तर में फिलहाल 100 से भी कम आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपन काउंसिलिंग में भरी जाएंगी सीटें
कॉलेजों में जो सीटें खाली रह गई हैं उन्हें ओपन काउंसिलिंग से भरा जाएगा। मंगलवार से ओपन काउंसिलिंग शुरू हो जाएगी। छात्रों को ओपन काउंसिलिंग के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद मेरिट सूची के आधार पर छात्रों को दाखिला दे दिया जाएगा। स्नातकोत्तर में आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया गया है।
- राजेश मेहता, प्रिंसिपल, राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed