{"_id":"5f5e588c8ebc3e56b36d92f3","slug":"only-15-parents-gave-permission-to-send-students-to-school-fatehabad-news-rtk573436247","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड कक्षाओं में पढने वाले विद्यार्थियों के 15 फीसदी अभिभावक ने दी आनलाइन अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड कक्षाओं में पढने वाले विद्यार्थियों के 15 फीसदी अभिभावक ने दी आनलाइन अनुमति
विज्ञापन
कोरोना महामारी में शिक्षा विभाग बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने का मन बना रही है। स्कूलों में व्यवस्था बनाने को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है लेकिन अभिभावकों का स्कूलों खोलने को लेकर जो रुझान सामने आया है वह शिक्षा विभाग के लिए संतोषजनक नहीं है। अभिभावकों से मांगी गई आनलाइन सहमति में जिले के अभिभावकों ने रुचि नहीं दिखाई है। कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के 1954 अभिभावकों ने आनलाइन सहमति देने में रुचि दिखाई है। मात्र 15 फीसदी अभिभावक ही चाहते हैं कि कोरोना महामारी में स्कूल खोले जाएं और वह अपने बच्चों को भेजने के लिए तैयार हैं।
लेकिन इसी बीच पिछले चार दिन स्कूलों में चली पीटीएम में जो आंकड़ा निकलकर सामने आया है उसने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को उलझन में डाल दिया है। पीटीएम के आंकड़े के मुताबिक कक्षा नौंवी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के 80 फीसदी अभिभावक स्कूल खोलने को लेकर सहमति दिखा रहे हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस रिपोर्ट पर संशय बताते हुए स्कूलों से दोबारा रिपोर्ट मांगी है। शिक्षक-अभिभावक बैठक की रिपोर्ट के मुताबिक 18 हजार अभिभावकों ने सहमति जताई है।
स्कूल खोलने के लिए आनलाइन रुचि दिखाने वाले अभिभावक
खंड अभिभावक
फतेहाबाद - 487
रतिया - 404
टोहाना - 332
जाखल - 83
भट्टू - 234
दसवीं और बारहवीं के कुल विद्यार्थी - 12866
अभिभावकों द्वारा दी गई सहमति - 1954
21 सितंबर से शिक्षकों से परामर्श ले सकेंगे विद्यार्थी
केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थी 21 सितंबर से शिक्षा से संबंधित स्कूल जाकर शिक्षकों से परामर्श ले सकेंगे। लेकिन इससे पहले अभिभावकों की अनुमति जरूरी है। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से आनलाइन राय मांगी है, लेकिन जिले के अभिभावक रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के अभिभावकों से राय मांगी है लेकिन जिले के अभिभावक रुचि नहीं दिखा रहे हैं। 1954 अभिभावकों ने दी रुचि दिखाई है। पीटीएम का जो डाटा सामने आया है उस पर संशय है। इस संबंध में दोबारा स्कूलों से रिपोर्ट मांगी गई है। - दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।