फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Online records of sewerage and drinking water connections will be prepared.

Fatehabad News: सीवरेज और पेयजल कनेक्शनों का ऑनलाइन रिकॉर्ड होगा तैयार

Fri, 11 Sep 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 11 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Online records of sewerage and drinking water connections will be prepared.
भूना। हिसार रोड स्थित गणेश कॉलोनी में उपभोक्ताओं को जागरूक करती जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
भूना। शहर में सीवरेज और पेयजल कनेक्शनों को विभागीय रिकॉर्ड में दर्ज करने और उन्हें नियमानुसार नियमित करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर जांच का काम शुरू कर दिया है। उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की जानकारी जुटाने के साथ उन्हें ऑनलाइन विभागीय रिकॉर्ड में दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, फतेहाबाद के सलाहकार शर्मा चंद लाली ने बताया कि कर्मचारियों को शहर में घर-घर जाकर सीवरेज व पेयजल कनेक्शनों का विवरण जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे टीमों को सही जानकारी उपलब्ध करवाएं और अपने सीवरेज कनेक्शन की मंजूरी की प्रक्रिया पूरी करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिना मंजूरी वाले सीवरेज कनेक्शन नियमानुसार बंद किए जा सकते हैं। साथ ही, बिना अनुमति दोबारा कनेक्शन जोड़ने पर नोटिस जारी किया जाएगा।
---
तीन टीमों को सौंपी जिम्मेदारी
सीवरेज कनेक्शनों की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। पहली टीम की इंचार्ज निर्मला रानी, दूसरी की सुमन रानी और तीसरी टीम की इंचार्ज सतीश कुमार हैं। टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर कनेक्शनों की जांच करेंगी और जानकारी ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed