{"_id":"57167b314f1c1b7d7b8b4aa5","slug":"one-year-old-child-fall-dawn-in-open-civer","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते खेलते खुले नाले में गिरा बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलते खेलते खुले नाले में गिरा बच्चा
fatehabad/bureau
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार देर शाम नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते सवा साल के मासूम को अपनी जान गंवानी पड़ी। भूना की शांति निकेतन स्कूल वाली गली में बीती रात स्थानीय निवासी छिंदा राम का बेटा अतुल गली में खेल रहा था।
बताया गया है कि खेलते खेलते वो गली के नुक्कड़ पर खुले निकासी नाले में गिर गया। लगभग 5 फुट गहरे नाले में गिरने से उसकी मौत हो गई। बच्चे घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
कुछ ही दूर पर नाले में गिरे हुए बच्चे को देख परिजनों ने उसे उठाकर एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि मृतक बच्चे के परिजनों ने सोमवार रात ही बच्चे का अंतिम संस्कार कर उसे दफना दिया।
विज्ञापन
मामले की शिकायत भी पुलिस को नहीं की गई है। नगर पालिका अधिकारियों की लापरवाही से स्थानीय निवासियों में रोष व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार नगर पालिका अधिकारियों को इस नाले को ढंकने के लिए कहा है लेकिन नपा अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।