{"_id":"6806883755302ba7c00c4b70","slug":"one-thousand-acres-of-wheat-straw-burnt-due-to-fire-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-132598-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आग लगने से एक हजार एकड़ में गेहूं का भूसा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आग लगने से एक हजार एकड़ में गेहूं का भूसा जला
Mon, 21 Apr 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
गांव शेखुपुर में आग से जला हुआ भूसा । स्रोत : ग्रामीण
रतिया। गांव कलोठा में बिजली की केबल में शॉर्ट सर्किट होने से तीन एकड़ में गेहूं के भूसे में आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
हुकमावाली के 220 केवी बिजली घर से महमदकी के 33 केवी बिजलीघर तक लाइन जाती है। इस लाइन में स्पार्किंग से मग्घर राम की जमीन, जिसे रंजत ने ठेके पर ली हुई है, उसमें आग लग गई। आग से 3 एकड़ गेहूं का भूसा जल गया। मौके पर रतिया से पहुंची दमकल गाड़ी के सहयोग से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने से गांव शेखूपुर, गांव गुरुसर, गांव पालसर, ढाणी रायपुर, हंसगा सहित पांच गांवों में करीब 1000 एकड़ में गेहूं का भूसा जल गया।
फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों व गांव के लोगों ने ट्रैक्टरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। खेतों में भूसे में लगी आग पालसर पेट्रोल पंप के पास आ गई थी लेकिन समय रहते उसे बुझा दिया गया।
विज्ञापन
खैराती खेड़ा में आग से दाे एकड़ में भूसा जला
फतेहाबाद। गांव खैराती खेड़ा में मानावाली रोड पर खेत में सोमवार दोपहर को आग लग गई है। इससे गेहूं की कटाई करने के बाद शेष बचे करीब 2 एकड़ के फसल अवशेष जल गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। गांव खैराती खेड़ा के किसान सुशील कसाना के खेत में आग लगी थी। खेत में लगी आग को देखकर किसान ने पहले अपने स्तर पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ने लगी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी लेकर आए कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की मेहनत के बाद आग को बुझा दिया।वहीं सोमवार को जिले में 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली, जिस कारण आग तेजी से फैल गई और उसे बुझाने में भी अधिक समय लगा। हालांकि आग लगने के क्षेत्र में गेहूं की कटाई काम हो चुका है इससे नुकसान कम हुआ।
गेहूं की खड़ी फसल में आग लगाने आरोप, मामला दर्ज
फतेहाबाद। गांव भूथन कलां में जमीन में गेहूं की पककर तैयार खड़ी फसल में आग लगाने का आरोप है। पुलिस ने किसान की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में गांव शेखुपुर सौत्र निवासी सोहन सिंह ने बताया कि उसकी गांव भूथन कलां में जमीन है। वहां गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी थी। रविवार रात करीब 11:30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फसल में आग लगा दी। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो चप्पल व पेट्रोल की बोतल भी वहां पड़ी थी। किसान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।