{"_id":"6627edff202f72b4c60c9cb7","slug":"one-lakh-quintals-of-wheat-kept-in-the-open-due-to-rain-in-tohana-grain-market-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-115912-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: टोहाना अनाज मंडी में बारिश से भीगा खुले में रखा एक लाख क्विंटल गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: टोहाना अनाज मंडी में बारिश से भीगा खुले में रखा एक लाख क्विंटल गेहूं
विज्ञापन
टोहाना अनाज मंडी में बारिश से भीगीं गेंहू की बोरियों को उठाते हुए मजदूर।
टोहाना। टोहाना में सुबह 10 बजे हुई बारिश के कारण खुले में रखा किसानों का पीला सोना भीग गया। अनाज मंडी से लेकर खरीद केंद्रों में गेहूं की हजारों बोरियां खुले आसमान के नीचे रखी हुई थीं, जो पूरे तरीके से भीग गईं। अनाज मंडी में अपनी गेहूं को बेचने के लिए लाए किसानों के सामने उनकी ढेरियां पानी से लबालब हो गईं।
सरकारी आंकड़ाें के अनुसार टोहाना क्षेत्र में करीब चार लाख क्विंटल गेहूं की अभी तक खरीद हो चुकी है। इसमें से 160000 क्विंटल का उठान हो चुका है। बाकी 240 हजार क्विंटल गेहूं अभी भी अनाज मंडी व खरीद केंद्रों पर पड़ी है। इसमें से कुछ शेडों के नीचे हैं जबकि करीब एक लाख क्विंटल गेहूं खुले में रखी हुई है। जो बारिश के बाद भीग गई।
किसानों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष भी जाहिर किया। किसान रामकुमार, रमेश कुमार, रामफल, विनोद कुमार आदि ने कहा कि प्रदेश सरकार मंडियों व खरीद केंद्रों पर व्यवस्थाओं के दावे तो बड़े-बड़े करती है, लेकिन धरातल पर गेहूं खरीद को लेकर कोई भी विशेष प्रबंध नहीं है। अनाज मंडी में भी पूरे शेड की व्यवस्था नहीं है। कुछ जगह पर तो शेड है, तो कुछ जगह खाली पड़ी है। किसानों ने कहा कि थोड़ी सी बारिश ने ही प्रशासन व सरकार के दावों की पोल खोल दी है। अगर तेज बारिश आई तो किसानों की मेहनत पानी में तैर जाती है। गेहूं की खरीद करने वाले आढ़तियों को भी समय पर उठान नहीं होने से नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कोट
अब तक टोहाना क्षेत्र में करीब चार लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जिसमें से करीब एक लाख 60 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं का उठान हो चुका है। उठान की गति को और तेज किया जाएगा।
-अमित रोहिल्ला, सचिव, मार्केट कमेटी टोहाना