{"_id":"60d2f4d05699cf79d23fc043","slug":"one-died-as-three-storey-building-of-a-gurdwara-sahib-collapsed-in-bhuna-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: भरभरा कर गिरा बीस साल पुराने गुरुद्वारा साहिब का भवन, दबने से मिस्त्री की मौत, पांच मजदूर बचाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: भरभरा कर गिरा बीस साल पुराने गुरुद्वारा साहिब का भवन, दबने से मिस्त्री की मौत, पांच मजदूर बचाए गए
Wed, 23 Jun 2021 02:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना/फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना/फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 23 Jun 2021 02:16 PM IST
सार
हादसे की सूचना पाकर आसपास के गांवों से हजारों सिख समाज के लोग गुरुद्वारा साहिब पहुंच गए। भूना थाना से पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
मलबा हटाती जेसीबी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र के गांव भुंदड़ा में गुरुद्वारा साहिब का तीन मंजिला भवन बुधवार को अचानक गिर गया। इस दौरान वहां दीवारों पर टाइलें लगाने का काम कर रहे एक मिस्त्री और पांच मजदूर मलबे में दब गए। मिस्त्री गांव कुलां निवासी अशोक कुमार की मौत हो गई जबकि पांच मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
बाहर निकाले गए मजदूरों को प्राथमिक उपचार के लिए भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सूचना पाकर आसपास के गांवों से हजारों सिख समाज के लोग गुरुद्वारा साहिब पहुंच गए। भूना थाना से पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
मलबा हटाने के लिए आई 30 जेसीबी
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों और ग्रामीणों ने मलबा हटाने के लिए 30 जेसीबी मशीनों की व्यवस्था करवाई। आसपास के गांवों और भूना शहर से भी जेसीबी मंगवाई गई। दोपहर बाद तक जेसीबी चालक मलबे को हटाने में जुटे हुए थे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों का कहना है कि गुरुद्वारा साहिब का भवन करीब 20 साल पहले बनाया गया था। बुधवार को भवन अचानक गिर गया। भवन गिरने का कारण क्या है, इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन