{"_id":"6536a19a31d7bde3f60f3d3c","slug":"one-dead-two-injured-in-motorcycle-tractor-collision-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-7422-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मोटर साइकिल-ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, दो व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मोटर साइकिल-ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, दो व्यक्ति घायल
विज्ञापन
भट्टू कलां। गांव किरढ़ान के समीप बीघड़ रोड पर मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो व्यक्ति घायल हो गए। भट्टूकलां पुलिस ने घायल मंगतुराम के बयान पर किरढ़ान निवासी ट्रैक्टर चालक प्यारेलाल उर्फ छोटुराम के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में घायल पीलीमंदोरी निवासी मंगतुराम ने बताया कि रविवार को उसके छोटे बेटे राहुल का दोस्त नागपुर निवासी करीब 23 वर्षीय मनोज सीईटी ग्रुप-डी का पेपर देने सिरसा आया हुआ था। पेपर देने के बाद मनोज उनके घर पीलीमंदोरी आ गया। पीलीमंदोरी से वह मनोज के साथ मोहम्मदपुर रोही में अपने साले के पास चले गए। वहां से वह अपने साले महेंद्र व बेटे के दोस्त मनोज के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर लड़के का रिश्ता देखने के लिए गांव गांधी जा रहे थे। जब बीघड़ से किरढ़ान जा रहे थे तो किरढ़ान के समीप मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। घटना इतनी जबरदस्त हुई कि मोटर साइकिल के पीछे बैठे दोनों व्यक्ति दूर खेत में जाकर गिर गए जबकि मोटरसाइकिल चला रहा नागपुर निवासी मनोज सड़क पर गिर गया। इससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस व पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी। घायलों को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में भर्ती करवाया गया। जहां डाक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल मंगतुराम व महेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।