{"_id":"6b007c886d90603dfa01b412","slug":"one-dead-three-others-injured-in-head-on-collision-between-two-bikes-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-165016-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, तीन अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, तीन अन्य घायल
Fri, 20 Nov 2026 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 20 Nov 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
भूना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का उपचार करते चिकित्सक और गंभीर घायल को एंबुलेंस मे
भूना। जाखल रोड पर गांव टिब्बी के पास शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि दो नाबालिगों सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसे में घायल एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसे में जान गंवाने वाले की पहचान रहनखेड़ी निवासी राजविंदर सिंह (32) के रूप में हुई है। घायलों में टिब्बी निवासी 42 वर्षीय सदासुख और लहरिया निवासी 15 वर्षीय मनीष कुमार व 16 वर्षीय प्रिंस शामिल हैं। राहगीरों ने सभी घायलों को भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने राजविंदर को मृत घोषित कर दिया। सदासुख को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा रेफर किया गया। दोनों नाबालिगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
-- -- -- -- -- --
लिफ्ट लेकर बाइक पर सवार हुए थे दोनों नाबालिग
मनीष कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम वह अपने दोस्त प्रिंस के साथ भूना जाने के लिए निकला था। प्रिंस मूल रूप से रानियां का रहने वाला है और इन दिनों अपने ननिहाल लहरिया आया हुआ था। रास्ते में दोनों ने पीछे से आ रहे एक बाइक सवार से लिफ्ट ली। वे उसकी बाइक पर सवार होकर भूना जा रहे थे। गांव टिब्बी के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि सभी बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।