फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   On the orders of the court, a case has been registered against five people including a woman for cheating.

Fatehabad News: अदालत के आदेश पर एक महिला सहित पांच लोगों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, a case has been registered against five people including a woman for cheating.
टोहाना। जेएमआईसी पवनदीप कौर के निर्देश पर शहर पुलिस ने शहर निवासी सुनील कुमार जैन, सिरसा के गांव ढाणी संगतपुरा निवासी कुलविंद्र सिंह, उसकी पत्नी नरेंद्र कौर, सुनील के मुनीम गांव अमानी निवासी बलविंदर कुमार व शक्कर पुरा निवासी जीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अदालत में दायर इस्तगासे में आंबेडकर चौक निवासी बलवंत सिंह ने बताया कि उसकी व उसके भाई जसवंत सिंह की आढ़ती सुनील कुमार के पास आढ़त है। साल 2019 में सुनील ने डेयरी खोलने के लिए जमीन मांगी। उन्होंने अपने दादा कृपाल सिंह के नाम 57 कनाल 9 मरला भूमि का इकरारनामा सुनील के नाम लिखवा दिया। फिर डेयरी शुरू हो गई, जिसका हिसाब किताब सुनील रखता था। उसके पास हम दोनों भाईयों की साइन की हुई चेकबुक थी। सुनील ने अपने मुनीम बलविंद्र कुमार, कुलविंद्र सिंह, उसकी पत्नी नरेंद्र कौर, जीत सिंह के साथ मिलकर जमीन हड़पने की साजिश रची। सुनील ने हम दोनों भाईयों को ब्लैकमेल करके नरेंद्र कौर व उनके बीच जमीन बेचने का 29 नवंबर 2021 का इकरारनामा बनवा लिया, जिसे एक दिसंबर 2021 के स्टाम्प पर दिखा दिया। साल 2021 व मार्च 2022 तक की फसल का भी 27 लाख रुपये उसके पास बकाया हैं। इस तरह धोखाधड़ी करके सुनील ने उनके 65 लाख रुपये अपने पास रखे हुए हैं, जो वह नहीं लौटा रहा है। सुनील ने नरेंद्र कौर व गवाहों की तहसील कार्यालय में फर्जी हाजिरी दिखाकर व झूठे दस्तावेजों के आधार पर उनकी जमीन हड़पने के लिए टोहाना कोर्ट में जमीन रजिस्टरी करवाने के लिए दावा दायर करवा दिया है।
विज्ञापन

कोट
अदालत के आदेश पर एक महिला सहित पांच आरोपियों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आगामी जांच जारी है।
-शादीराम, शहर थाना प्रभारी, टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed