फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   On the instructions of the director, 6 counters were set up to check high risk pregnancies, crowd gathered

Fatehabad News: निदेशक के निर्देश पर हाई रिस्क प्रेग्नेंसी जांचने के लिए लगाए गए 6 काउंटर, लगी भीड़

Thu, 09 Jan 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 09 Jan 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
On the instructions of the director, 6 counters were set up to check high risk pregnancies, crowd gathered
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ​शिविर के दौरान दांतों का चेकअप करते हुए डॉ.मदनलालसंवाद
फतेहाबाद। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत वीरवार को जिले के आठ स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगाए गए। जिसमें हाई रिस्क प्रेग्नेंसी को जांचने के लिए 6 काउंटर लगाए गए। इन काउंटर पर गर्भवती का चेकअप किया गया और दवा दी गई।
विज्ञापन

एनएचएम निदेशक डॉ. विरेंद्र यादव ने गर्भवती में उच्च जोखिम की पहचान को लेकर अलग-अलग काउंटर लगाने के निर्देश दिए थे। विभाग की तरफ से शुक्रवार को भी गर्भवती की जांच होगी। हालांकि अभी तक पोर्टल पर रिकॉर्ड अपडेट नहीं किया गया है कि कितनी गर्भवती की जांच हुई है।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से जिले के नागरिक अस्पताल फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, सीएचसी भूना, भट्टू, जाखल, भूथनकलां, बड़ोपल में कैंप लगाए जा रहे थे लेकिन हाई रिस्क प्रेग्नेंसी को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही थी। पिछले दिनों निदेशक डॉ. विरेंद्र यादव ने निरीक्षण किया तो जांच कार्य में गंभीरता दिखाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दंत चिकित्सक ने भी जांचा स्वास्थ्य
नागरिक अस्पताल में लगाए गए शिविर में पहले काउंटर पर रजिस्ट्रेशन किया गया। दूसरे काउंटर पर बीपी व वजन जांचा गया। तीसरे काउंटर पर रक्त और यूरिन के नमूने लिए गए। चौथे काउंटर पर स्टाफ नर्स और काउंसलर ने पुरानी बीमारी के बारे में पूछा। पांचवें काउंटर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ ने चेकअप किया। छठे काउंटर पर डाइट के बारे में बताया गया। इस दौरान दंत चिकित्सक डॉ. मदन लान ने गर्भवती के दांतों का चेकअप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed