फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   On the 2nd of every month, conduct a special cleanliness campaign in the city and village: Subhash Chandra

प्रत्येक महीने की 2 तारीख को शहर और गांव में विशेष सफाई अभियान चलाएं : सुभाष चंद्र

Thu, 25 May 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 25 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
On the 2nd of every month, conduct a special cleanliness campaign in the city and village: Subhash Chandra
लघु सचिवालय में जिला स्तरीय टास्क फोर्स के सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्यों के साथ बैठक करते स्टेट
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम में स्टेट लेवल टास्क फोर्स के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिलास्तरीय टास्क फोर्स के सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में जिले में स्वच्छता अभियान को लेकर विचार-विमर्श कर इसमें जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

वाइस चेयरमैन ने जिला टास्क फोर्स के सदस्यों से कहा कि वे गांवों व शहरों में बनाए गए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, ग्रे वाटर मैनेजमेंट और दूसरी स्वच्छता से जुड़ी हुई परियोजनाओं का समय-समय पर निरीक्षण करें। जहां कमियां है, उन कमियों को दूर करके स्वच्छता अभियान को मजबूती देने का काम करें। प्रत्येक महीने की 2 तारीख को शहर और गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। जिले में स्वच्छताग्राही तथा ब्रांड एंबेसडर बनाए जाएं।
विज्ञापन


जुलाई माह से सभी स्कूलों में होंगी स्वच्छता पाठशाला
सुभाष चंद्र ने कहा कि जिले के स्कूलों में स्वच्छता पाठशाला कार्यक्रम शुरू किए जाएं। जुलाई माह से यह कार्यक्रम सभी स्कूलों में चलेंगे। इस स्वच्छता पाठशाला में जिला टास्क फोर्स के सदस्य स्कूली विद्यार्थियों को स्वच्छता के टिप्स देंगे और उन्हें स्वच्छता का महत्व बताएंगे। गांवों व शहरों में एक टीम बनाकर लोगों को जागरूक करना है। टीम में जिला टास्क फोर्स के सदस्य, भूतपूर्व सैनिक, खिलाड़ी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को शामिल करें। जिला टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को ब्लॉक स्तर पर गांव व शहरी स्थानीय निकाय अलाॅट किए जाएं ताकि सही निगरानी हो सके। ये सभी सदस्य अपने अलॉट किए गए क्षेत्र और ब्लाक में स्वच्छता के चल रहे कार्यों का सरकारी सदस्यों के साथ मिलकर निरीक्षण करेंगे और अपने सुझाव देंगे। उन्होंने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के अलावा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट व ग्रे वाटर मैनेजमेंट के तहत किए कार्यों की संबंधित ग्राम पंचायत से फोन करके जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के 51 में से 47 काम पूरे
जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के लिए बेसलाइन सर्वे शुरू किया जा चुका है। 93 गांवों में यह सर्वेक्षण हो चुका है। ग्रे वाटर मैनेजमेंट के तहत 57 काम पूरे हो चुके हैं, 30 सितंबर तक शेष बचे काम भी पूरा किए जाएंगे। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के 51 कार्य मंजूर हुए हैं, जिनमें से 47 पूर्ण कर लिए हैं। 126 गांवों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण करवाया है। ओडीएफ प्लस के लिए सभी गांवों में काम चल रहा है। गांव स्तर पर कमेटियां गठित है, जो लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ स्वच्छता से संबंधित प्रोजेक्ट की जानकारियां साझा कर रही है। बैठक में डीडीपीओ बलजीत चहल, डीईओ दयानंद सिहाग, ईओ ऋषिकेश, एसडीओ मान सिंह, स्टेट टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. गुरचरण सिंह, जिला टास्क फोर्स कमेटी की सदस्य सुनीता देवी, प्रेम कुमार, ज्ञानीराम बंसल, हरदीप सिंह, पूर्णचंद, ब्रांड अंबेसडर विजय सहारण, दीक्षा, मुकेश कुमार, सौरभ कुमार, उपासना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed