फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   On one side, night patrolling operations, on the other hand, the laborer was robbed.

फतेहाबाद: एक तरफ रात्रि गश्त अभियान, दूसरी ओर मजदूर से हो गई लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
On one side, night patrolling operations, on the other hand, the laborer was robbed.
फतेहाबाद। शुक्रवार रात को एक ओर जहां जिला पुलिस रात्रि गश्त अभियान की तैयारी कर रही थी, वहीं फतेहाबाद अनाज मंडी में मजदूरी का काम करनेे वाले मजदूर सेे दो युवकों ने नकदी लूट ली। मजदूर एसबीआई बैंक के पीछे वाली गली में खड़ा था और बाइक पर आए युवकों ने गला दबाकर उससे नकदी व उसकी डायरी छीन ली और फरार हो गए। डर के मामले अभी तक मजदूर ने पुलिस को शिकायत भी नहीं दी है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ निवासी लीलाराम ने बताया कि वह पिछले तीन सालों ने अनाज मंडी की एक फर्म पर बोरियों की सिलाई का कार्य करता है। वह पहले फर्म की दुकान में ही सो जाता था और चार पांच दिन पहले उसने अपने एक साथी के साथ एसबीआई रोड के पीछे गली में एक मकान किराये पर लिया था। शुक्रवार शाम को वह खाना खाकर सोने के लिए कमरे पर आया था। लेकिन कमरे को उसका साथी ताला लगाकर गया हुआ था। इसी दौरान दो युवक वहां आए और उससे कहा कि भाई पानी ला दो, हमने पैग लगाने हैं। लीलाराम ने उनको कहा कि अभी ताला लगा हुआ है, उसका साथी आ जाता है तो वह पानी दे देगा। इसी दौरान दोनों ने उसका गला पकड़ लिया और उसे साइड में ले जाकर उसकी जेब से 1500 रुपये व उसकी डायरी जिसमें 400 रुपये, आधार कार्ड व उसकी मजदूरी की करीब तीन हजार रुपये की पर्चियां थी लूटकर फरार हो गए। लीलाराम ने बताया कि उसके गले पर खरोंचों के निशान हैं और डर के मारे उसने अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं की है। ज्ञात रहे कि पिछले एक सप्ताह से कोई दिन ऐसा नहीं बीता है, जिसमें शहर व आसपास के गांवों में चोरी व स्नेचिंग की वारदात न हुई हो। पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही है। शहर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि अभी तक उनकेे पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed