{"_id":"6310ea055bb9b22ea9755d30","slug":"on-asking-for-five-days-time-the-shopkeeper-told-the-np-head-give-helmet-or-get-police-force-deployed-fatehabad-news-hsr640753551","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन का समय मांगने पर नप प्रधान से बोले दुकानदार, हेलमेट दें या पुलिस बल करवाएं तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन का समय मांगने पर नप प्रधान से बोले दुकानदार, हेलमेट दें या पुलिस बल करवाएं तैनात
विज्ञापन
फतेहाबाद के हंस मार्केट के दुकानदार नप प्रधान से रेहड़ियां हटवाने की मांग करते हुए।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के हंस मार्केट में से रेहड़ियां हटवाने को लेकर को हंगामा हो गया। वीरवार दोपहर को हंस मार्केट यूनियन प्रधान दलीप सचदेवा, जयप्रकाश, शामलाल, संजीन जैन समेत कई दुकानदार नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के कार्यालय में पहुंचे। दुकानदारों ने तुरंत प्रभाव से हंस मार्केट में से रेहड़ियां हटवाने की मांग की, इसको लेकर नप प्रधान और अधिकारियों ने असमर्थता जताई और कहा कि समय दिया जाए, व्यवस्था करके हटवा दी जाएगी। इसको लेकर दुकानदार बिफर गए और हंगामा शुरू कर दिया।
दुकानदारों ने कहा कि व्यवस्था-व्यवस्था सुनते हुए पांच साल हो गए हैं लेकिन रेहड़ियां नहीं हटी हैं। दुकानदार रेहड़ियां हटाने के लिए कहते हैं तो उन पर हमला कर दिया जाता है। इसको लेकर दुकानदारों की नप प्रधान व अधिकारियों के साथ कई देर तक बहस हुई। नप प्रधान ने रेहड़ियों के लिए पांच दिन में व्यवस्था करके हटवाने का आश्वासन दिया। इस पर हंस मार्केट यूनियन प्रधान दलीप सचदेवा ने कहा कि तब तक दुकानदारों को हेलमेट दे दीजिए या फिर यहां पर पुलिसकर्मी पांच दिन तक तैनात करवाएं ताकि कोई हमला न कर सकें। इसी बीच उपप्रधान प्रतिनिधि बिंटू टुटेजा ने कहा कि एकदम से रेहड़ी वालों को नहीं हटाया जा सकता है और उनके लिए पहले जगह ढूंढकर वहां शिफ्ट किया जाएगा। पांच दिन में व्यवस्था हो जाएगी। दुकानदारों ने नप अधिकारियों को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया और बैठक से चले गए।
ट्रैफिक इंचार्ज और नप अधिकारी बोले- दुकानदारों के भी कटेंगे चालान
नगर परिषद कार्यालय में रेहड़ियां हटवाने की मांग को लेकर पहुंचे दुकानदारों ने अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई का दबाव दिया तो इस पर ट्रैफिक थाना प्रभारी अनूप सिंह, नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा ने भी खरी-खोटी सुनाई और कहा कि दुकानदार 15-15 फुट तक अतिक्रमण किए हुए हैं, उनके भी चालान कटेंगे। इस पर दुकानदारों ने कहा कि चार-चार फुट के बाद अतिक्रमण वालों के चालान काटें। अधिकारियों ने कहा कि फुटपाथ लोगों के चलने के लिए है न कि सामान रखने के लिए है। अभी अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी हो रही है, इसके बाद चालान काटे जाएंगे। इसको लेकर दुकानदारों ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करें, हमें एतराज नहीं है।
विज्ञापन
रेहड़ी संचालकों पर कार्रवाई को लेकर एसपी से भी मिले
हंस मार्केट के दुकानदार संजीव जैन और एक रेहड़ी संचालक के बीच बुधवार रात को विवाद हो गया था। दुकानदार ने रेहड़ी संचालक पर हमला करने के आरोप लगाए थे। रेहड़ी संचालकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर दुकानदार पहले पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी से मिले। एसपी ने शहर थाना प्रभारी जगदीश और ट्रैफिक थाना प्रभारी अनूप सिंह को कार्रवाई के आदेश दिए। दुकानदार दोनों थाना प्रभारियों के साथ नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे।
पांच साल में स्थायी जगह नहीं दे पाई नप
शहर में करीब 800 रेहड़ी संचालक है। इसको लेकर इनका सर्वे भी हो चुका है लेकिन अभी तक नगर परिषद रेहड़ी संचालकों को स्थायी जगह नहीं दे पाई है। मौजूदा समय में शहर में बस स्टैंड के पीछे, शिवालय मार्केट के सामने और हंस मार्केट में रेहड़ियां लग रही है। तीनों ही जगह पर रेहड़ियां लगाने को लेकर विवाद रहा है।
नप में हाउस की इमरजेंसी बैठक बुलाई
हंस मार्केट में रेहड़ियां के मुद्दे और टेंडरों को लेकर नप प्रधान ने हाउस की शुक्रवार को इमरजेंसी बैठक बुलाई है। प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने बताया कि नप कार्यालय में सुबह 11 बजे पार्षदों की बैठक होगी। इसमें रेहड़ी संचालकों के लिए जगह को लेकर चर्चा होगी और टेंडर को लेकर भी मुद्दा रखा जाएगा।
कोट
हंस मार्केट दुकानदार की तरफ से शिकायत आई थी। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जो कार्रवाई होगी वह कर दी जाएगी। रेहड़ियों को लेकर नप कार्यालय में बैठक भी हुई थी। पांच सितंबर तक का समय मांगा गया है।
-जगदीश चंद्र, शहर थाना प्रभारी