फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   On 5 out of 6 demands of the former MLA, CM said- we will get the feasibility checked first

Fatehabad News: पूर्व विधायक की 5 मांगों पर सीएम बोले- पहले फिजिबिलिटी चेक होगी

Sat, 23 Aug 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 23 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
On 5 out of 6 demands of the former MLA, CM said- we will get the feasibility checked first
गांव बड़ोपल में आयोजित गौशाला चारा अनुदान वितरण समारोह में उपस्थित जन
फतेहाबाद। विधानसभा चुनावों के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहली बार सार्वजनिक तौर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रीकृष्ण गोशाला बड़ोपल में पहुंचे। यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने सीएम को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया तो पूर्व विधायक दुड़ाराम ने श्रीकृष्ण की मूर्ति भेंट की।
विज्ञापन


सीएम ने जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा से 17 मांगों का पत्र ले लिया जबकि पूर्व विधायक दुड़ाराम की 6 में से 5 मांगों पर फिजिबिलिटी चेक करवाकर पूरी करवाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा वन्य जीव एवं पशु उपचार केंद्र का नाम संत राजेंद्रानंद महाराज के नाम पर करने की घोषणा की। हालांकि इसके अलावा जिले के लिए बड़ी कोई घोषणा नहीं की गई। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, हरियाणा अनुसूचित आयोग के चेयरमैन प्रो. रविन्द्र बलियाला, पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, चेयरमैन भारत भूषण मिड्डा, चेयरमैन वेद फुल्ला समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


-

जब जिलाध्यक्ष से बोले- मांगपत्र सौंप देना

जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा मंच पर भाषण के दौरान मांग पत्र पढ़ने लगे। उन्होंने शुरुआत में राजकीय महाविद्यालय के निर्माण की मांग रखी तो इतने में सीएम ने कहा कि आप जितनी भी मांगें हैं उसका पत्र सौंप दें। जिलाध्यक्ष ने गांव बड़ोपल को अपना पैतृक गांव बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

मांग पूरी कर दियो नहीं तो रात की रोटी बंद हो जाएगी

पूर्व विधायक दुड़ाराम ने मुख्यमंत्री के सामने गांव बड़ोपल व भट्टू क्षेत्र के सेमग्रस्त क्षेत्र में जलभराव के समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि जो पाइप लाइन बिछाई गई है इसकी जांच करवाई जाए और जहां नहीं बिछी है वहां बिछाई जाए। बड़ोपल में राजकीय महिला महाविद्यालय खोलने, गांव बड़ोपल में हॉकी खिलाड़ियों के लिए खेल स्टेडियम बनाने, केवीएस स्कूल का निर्माण जल्द शुरू करवाने, खेत-खलिहान योजना के तहत कच्चे रास्तों को पक्का करने के लिए एचआरडीएफ के तहत 10 करोड़ देने की मांग रखी। वन्य जीव उपचार केंद्र का नाम राजेंद्रानंद महाराज के नाम पर रखने की भी मांग रखी। पूर्व विधायक ने आखिर में यहां तक कहा कि गांव बड़ोपल का दामाद हूं, ध्यान रखियो, नहीं रात को रोटी बंद हो जाएगी। सीएम ने कहा कि सेम की समस्या को दूर करने के लिए सोलर पंप लगाकर समस्या को दूर करवाया जाएगा। इस संबंध में हरेडा विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

-

जिलाध्यक्ष ने ये मांगें रखीं

राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय में अभी स्थायी स्टाफ की नियुक्ति, सरकारी कॉलेज का अलग से भवन निर्माण कार्य शुरू करने के लिए जल्द से जल्द टेंडर लगवाने की मांग की गई। ग्राम पंचायत जांडवाला बागड़ में ड्रेन के किनारों को आबादी क्षेत्र में पक्का करवाने, फतेहाबाद के सेक्टर, अल्का सिटी एवं सोमा सिटी के वासियों को जल्द से जल्द बूस्टिंग स्टेशन बनवाकर पानी की सप्लाई शुरू करवाने की मांग रखी। स्वर्णकार समाज एवं छिमा समाज को धर्मशाला निर्माण के लिए भूमि प्रदान करने, लेबर कोर्ट एवं जिला उपभोक्ता न्यायालय का भवन वर्तमान न्यायालय परिसर में ही बनवाने की मांग रखी। भिरड़ना गांव को उप तहसील बनाए जाने, रतिया में आईटीआई का निर्माण और नशा मुक्ति केंद्र बनवाया जाए। खंड नागपुर को शैक्षणिक खंड के रूप में मान्यता देकर खंड शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति करने, टोहाना शहर के फतेहाबाद रोड से हिसार रोड को जोड़ने वाले बाईपास को बलियाला हेड से होते हुए आगे पंजाब बॉर्डर तक जोड़ने, बलियाला हेड पर विश्राम गृह बनवाने, जाखल मंडी में खिलाड़ियों को खेलने के लिए स्टेडियम बनाने आदि मांगें रखीं।


-

सीएम के साथ हुई अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा

जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मामले की मुख्यमंत्री के साथ चर्चा हुई है। बताया जा रहा है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने यह चर्चा की। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री बबली को जिला परिषद चेयरपर्सन ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

गांव बड़ोपल में आयोजित गौशाला चारा अनुदान वितरण समारोह में उपस्थित जन

गांव बड़ोपल में आयोजित गौशाला चारा अनुदान वितरण समारोह में उपस्थित जन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed