{"_id":"0870895d71e6598c488ac5c4f9e35077","slug":"old-man-gone-due-to-cold-outside-of-sdm-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से बुजुर्ग की मौत, एसडीएम आवास के सामने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से बुजुर्ग की मौत, एसडीएम आवास के सामने तोड़ा दम
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौत के बाद भी जिला प्रशासन की आंख नहीं खुली है। बुधवार देर शाम तक पंचायत भवन में रैन बसेरा शुरू करने के कोई आदेश जारी नहीं किए गए।
पंचायत भवन के पीछे जिस कमरे में रैन बसेरा बनाया जाता था, उस कमरे में अब ग्रामीण आजीविका मिशन का स्टोर बनाया गया है।
बीते दिनों एसडीएम संत लाल पचार ने इस बारे आश्वासन भी दिया था कि रैन बसेरे के लिए पंचायत भवन में जगह दी जाएगी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
एसडीएम आवास के सामने अकड़ा हुआ मिला शव
जीटी रोड पर एसडीएम संतलाल पचार का सरकारी आवास है। इसके बिल्कुल सामने दिहाड़ीदार मजदूरों का शेड है जहां रोज सुबह मिस्त्री-मजदूर काम की तलाश में खड़े होते हैं।
बुधवार सुबह भी जब मजदूर शेड के पास पहुंचे तो एक बुजुर्ग का ठंड से अकड़ा हुआ मृत शरीर देखा। शव देखकर मजदूरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश निवासी भोलाराम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि बुजुर्ग की मौत ठंड लगने से हुई है।
नवंबर में ही तैयार हो जाता था रैन बसेरा
फतेहाबाद में हर साल नवंबर के आखिर तक स्थानीय पंचायत भवन में रैन बसेरा तैयार कर दिया जाता था लेकिन इस बार ऐसा अभी कुछ नहीं हुआ है।
डीसी एनके सोलंकी ने कहा कि अब तक तो रैन बसेरा बन जाना चाहिए था। इस बारे में वीरवार को संबंधित अधिकारियों से बात करूंगा। इस बारे में जब एसडीएम संतलाल पचार से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन काट दिया।