फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Officials are calling to apply for the Ladoo Lakshmi scheme, women said they neither have electricity bills nor domicile

लाडो लक्ष्मी योजना : अधिकारी आवेदन कराने के लिए कर रहे फोन, महिलाएं बोलीं-बिजली बिल न ही डोमिसाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Officials are calling to apply for the Ladoo Lakshmi scheme, women said they neither have electricity bills nor domicile
फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय में लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करते हुए महिलाएं संवाद
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए शिविर लगाया गया, जिसमें पात्र महिलाओं के आवेदन भरवाए गए। शिविर में बीएलओ भी मौजूद रहे और उन्होंने अपने क्षेत्रों की महिलाओं को फोन कर बुलाया।
विज्ञापन


हालांकि, कई महिलाओं ने आवेदन भरने में समस्या बताई। कुछ ने कहा कि अभी उन्हें आवश्यकता नहीं है, तो कुछ ने बिजली बिल न होने या डोमिसाइल न बनने की समस्या बताई। शिविर दो दिन तक आयोजित किया गया है, और वीरवार को भी आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन




आवेदन प्रक्रिया और विकल्प



महिलाओं के आवेदन भरने के बाद लाइव फोटो की जानकारी मांगी गई। कई महिलाएं फोटो अपलोड करने में असमर्थ रही, जिसे शिविर में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी करवा रहे थे। आवेदन के दौरान महिलाओं से राशि विकल्प भी पूछा गया कि वे 2100 रुपये लेंगे या विकल्प के तौर पर 800 रुपये लेना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिलाओं की परेशानियां



किराएदार बिजली बिल नहीं दे रहे

शिव नगर निवासी निवारी राजोरानी ने बताया कि वह किराए के मकान में रहती हैं, लेकिन मकान मालिक बिजली बिल नहीं दे रहे, पड़ोसी भी नहीं देते क्योंकि उनका कहना है कि राशन कार्ड कट जाएगा।




डोमिसाइल नहीं बना

ठाकर बस्ती निवासी कमला ने कहा कि दस्तावेज पूरे न होने के कारण डोमिसाइल नहीं बन पाया है। सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने के बावजूद 15 साल पुराना प्रूफ न होने के कारण बन नहीं पा रहा।



सास-ससुर नहीं देते आधार कार्ड

शक्ति नगर निवासी कमलेश ने बताया कि शादी के बाद सास-ससुर से अलग रहने के कारण आधार कार्ड नहीं मिल पा रहा, और इस वजह से फॉर्म पूरा नहीं भर पा रहे हैं।



योजना लाभ



नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि योजना का लाभ 1 नवंबर से पात्र महिलाओं को 2100 रुपये के रूप में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed