फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Officers will come again today on farmers' protest in Jakhal sub-tehsil

Fatehabad News: जाखल उपतहसील में किसानों के धरने पर आज फिर आएंगे अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Officers will come again today on farmers' protest in Jakhal sub-tehsil
जाखल। जाखल उपतहसील में 42 दिन से बाढ़ प्रभावित फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों के नेता सोमवार को जिला उपायुक्त राहुल नरवाल से मिले। किसानों व उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में जाखल उपतहसील का ताला खुलवाने व किसानों की मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए किसानों की अगुवाई कर रहे पगड़ी संभाल जट्टा किसान यूनियन के राज्य प्रधान मनदीप नथवान ने बताया कि उपायुक्त ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर प्रशासन गंभीरता से समाधान करवाने का प्रयास करेगा। उन्होंने बताया कि किसानों व प्रशासन के बीच 80 प्रतिशत मसलों पर सहमति हो गई है। बाकी शेष मसलों पर जाखल उपतहसील में मंगलवार को चर्चा की जाएगी। नथवान ने बताया कि मंगलवाल सुबह धरना स्थल पर एसडीएम व तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी किसानों के बीच आकर उनकी मांगों को जल्द पूरा करवाने का भरोसा दिलाते हुए धरना प्रदर्शन समाप्त करने की अपील करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed