फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Officers could not open the lock of X-ray room even after four months

Fatehabad News: चार माह बाद भी अधिकारी नहीं खुलवा पाए एक्सरे कक्ष का ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Officers could not open the lock of X-ray room even after four months
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में एक्सरे कक्ष पर लटका ताला।
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में चार माह बाद भी अफसर एक्सरे कक्ष का ताला नहीं खुलवा पाए है। यहां पर पिछले साल दिसंबर माह से बंद एक्सरे सुविधा अब तक शुरू नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने अनुबंध पर रखे रेडियोग्राफर को एक दिसंबर से लेकर अब तक अनुमति ही नहीं दी है।
विज्ञापन

हालात ये हैं कि यहां पर हड्डी रोग से संबंधित, दुर्घटना केस, लड़ाई-झगड़े मामले, बच्चों की छाती के इंफेक्शन की जांच को लेकर एक्सरे नहीं हो पा रहे है। मरीजों को एक्सरे के लिए निजी अस्पताल या फिर अग्रोहा मेडिकल रेफर किया जा रहा है। जिले में सिर्फ नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में ही एक्सरे की सुविधा थी जो कि बंद हो चुकी है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत अनुबंध पर रेडियोग्राफर तैनात था, जिसकी अनुमति 30 नवंबर तक थी जो कि खत्म हो गई। अनुमति को लेकर चार माह बाद भी अफसर फैसला नहीं ले पाए हैं। पहले रतिया, टोहाना, जाखल, भूना आदि से मरीजों को एक्सरे के लिए यहां पर रेफर किया जा रहा था। यहां तक नागरिक अस्पताल में फतेहाबाद में रोजाना 80 से 100 मरीजों के एक्सरे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में नहीं है एक भी रेडियोग्राफर
जिले में रेडियोग्राफर के 16 पद है लेकिन यहां पर एक भी स्थाई नहीं है। जिला नागरिक अस्पताल में अनुबंध पर रेडियोग्राफर हैं और यहां पर टोहाना, रतिया, भूना, भट्टू से मरीज एक्सरे के लिए रेफर होकर आते है। हालांकि सरकारी अस्पतालों में मशीनें हैं लेकिन रेडियोग्राफर न होने के कारण ये अब जंग खाने लगी हैं।

31 मार्च को कोविड कर्मचारियों की खत्म हो जाएगी अनुमति
कोविड कर्मचारियों पर भी 31 मार्च को तलवार लटक जाएगी। कोविड कर्मचारियों का कार्यकाल 31 मार्च को खत्म होने जा रहा है। कोविड कर्मचारियों से फिलहाल लैब, डिस्पेंसरी व स्क्रीनिंग में काम लिया जा रहा है।

कोट
रेडियोग्राफर की अनुमति के लिए मुख्यालय को लिखा गया है। रेडियोग्राफर की अनुमति मुख्यालय से ही मिलनी है। उम्मीद है जल्द अनुमति मिल जाए, इसके बाद यहां एक्सरे की सुविधा शुरू हो जाएगा।
-डॉ. राजेश चौधरी, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed