फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Offered bhog of Sri Akhand Path Sahib in Gurdwara Sahib

Fatehabad News: गांव रसूलपुर के गुरुद्वारा साहिब में श्रीअखंड पाठ साहिब का भोग लगाया

Tue, 16 Jul 2024 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 16 Jul 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Offered bhog of Sri Akhand Path Sahib in Gurdwara Sahib
कुलां। गांव रसूलपुर स्थित शहीदा वाला गुरुद्वारा में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की पवित्र वाणी का श्रीअखंड पाठ साहिब करवाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व क्षेत्रवासियों के सहयोग से हुए श्रीअखंड पाठ साहिब का सोमवार को नवमी के दिहाड़े पर भोग डाले गए।
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलदेव सिंह दंदीवाल ने बताया कि क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए अखंड पाठ का आयोजन करवाया गया। 13 जुलाई को अखंड पाठ आरंभ हुआ था और सोमवार को नवमी के दिहाड़े पर श्रीअखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इसमें रागी जत्थे द्वारा शब्द कीर्तन और गुरु की वाणी का उच्चारण कर संगत को गुरु के चरणों से जोड़ा गया। गुरु महाराज की हजूरी में नतमस्तक होकर अरदास कर क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने समाज सुधार के लिए सिख भाईचारे के साथ-साथ पूरे संसार में हर वर्ग और हर धर्म के लोगों को जातपात के भेदभाव को खत्म करने का उपदेश दिया था। गुरु नानक देव ने पूरी दुनिया को किरत करो नाम जपो और वंड छको का उपदेश दिया है। जिस पर चलते हुए सामाजिक कुरीतियों से दूर होकर हमें गुरु चरणों के साथ जुड़कर बेहतर समाज के निर्माण के लिए आगे आना चाहिए। पाठ के भोग के बाद लंगर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed