{"_id":"67e443434e15ec38bb0b351c","slug":"nss-will-increase-the-spirit-of-service-gehlawat-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-131311-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस से बढ़ेगी सेवा भावना : गहलावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस से बढ़ेगी सेवा भावना : गहलावत
विज्ञापन
फतेहाबाद के एमएम कॉलेज में एनएसएस कैंप के दौरान मौजूद विद्यार्थी ।
फतेहाबाद। मनोहर मेमोरियल कॉलेज में उच्चतर शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त पहले दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का बुधवार को समापन हुआ। एनएसएस रोल ऑफ यूथ एंड एजुकेशन इंस्टीट्यूशन कॉन्फ्रेंस में देशभर के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य व देश-विदेश से विभिन्न विश्वविद्यालयों से शिक्षाविदों ने ऑनलाइन अपने विचार रखे।
इस दौरान मुख्य अतिथि एसके गहलावत ने कहा कि ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र की युवा शक्ति के व्यक्तित्व विकास के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से संचालित एक सक्रिय कार्यक्रम है। शिक्षण संस्थाओं में एनएसएस से जुड़कर युवाओं में राष्ट्र सेवा की भावना जागृत होती है।
वहीं उनमें लीडरशिप और अनुशासन जैसे गुण भी विकसित होते हैं जोकि आगे चलकर युवाओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में भी मदद करते हैं। एडीसी अनुराग ढालिया ने कॉलेज प्रबंधक समिति को बधाई देते हुए कहा कि एमएम कॉलेज के विद्यार्थियों ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के दम पर जिले का नाम रोशन करने का काम किया है। डॉ. आरती गौर ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से प्राप्त प्रमाण पत्र स्वयंसेवकों के अच्छे भविष्य के निर्माण में सहायक हैं। उच्चतर कक्षाओं के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के समय राष्ट्रीय सेवा योजना प्रमाण पत्र धारक छात्रों को अतिरिक्त बोनस अंक भी दिए जाते हैं। डॉ. विकेश सेठी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एमएम एजुकेशन सोसायटी के प्रधान राजीव बत्रा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और कॉन्फ्रेंस के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास, सह संयोजक प्रो. प्रतिभा मखीजा व आयोजन सचिव डॉ. विकेश सेठी सहित समस्त स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। एडवाइजरी कमेटी में एनएसएस दिल्ली से रीजनल डायरेक्टर श्रवण राम, स्टेट एनएसएस ऑफिसर प्रो. दिनेश शर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सीडीएलयू प्रो. रोहताश, एनएसएस एचएयू हिसार से प्रो. भगत सिंह, एमएम कॉलेज से हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी कोहली व आईक्यूएसी सेल से डॉ. विजय गोयल शामिल रहे।