फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now you will have to pay Rs 300 per day for keeping the dead body in the hospital after post-mortem.

Fatehabad News: पोस्टमार्टम के बाद अस्पताल में शव रखने पर अब देने होंगे 300 रुपये प्रतिदिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Now you will have to pay Rs 300 per day for keeping the dead body in the hospital after post-mortem.
नागरिक अस्पताल में फीस काउंटर
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल फीस की गाइडलाइन में कुछ फेरबदल किया है। नई गाइडलाइन में मेडिकल करवाने और एमएलसी फीस को लेकर कुछ राहत दी गई है। इसके अलावा कुछ नई फीस भी लागू की गई है। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद अगर किन्हीं कारणों से शव रखा जाता है तो 300 रुपये प्रति दिन के हिसाब से फीस देनी होगी। लेकिन पहले इस तरह के मामले में 50 रुपये ही फीस ली जाती थी। हालांकि पोस्टमार्टम प्रक्रिया पहले की तरह फ्री ही रखी गई है।
विज्ञापन

ये ही नहीं एमएलसी फीस को लेकर भी फेरबदल किया गया है। विभाग ने बीपीएल, आयुष्मान, विधवा, दिव्यांग, डिलिवरी से पहले और डिलिवरी 42 दिन के बाद तक कोई केस आता है तो उसकी भी फीस नहीं ली जाएगी। हालांकि, अन्य कैटेगरी को पहले की तरह 250 रुपये फीस देनी होगी। गौरतलब है कि सरकारी अस्पताल में ओपीडी फीस पांच रुपये साल में एक बार ली जाती है। इसके अलावा सरकारी अस्पताल में लैब टेस्ट बिल्कुल फ्री है। अस्पताल में रोजाना 500 से 600 मरीजों तक की ओपीडी होती है। संवाद
विज्ञापन


ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब सिर्फ 100 रुपये फीस
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब सिर्फ मेडिकल फीस 100 रुपये ही ली जाएगी। पहले ब्लड ग्रुप के लिए 30 रुपये फीस अलग से ली जाती थी लेकिन अब ब्लड ग्रुप की फीस नहीं ली जाएगी। प्राइवेट जॉब के लिए कोई मेडिकल करवाता है तो उससे 500 रुपये ही मेडिकल फीस ली जाएगी। इसके अलावा अन्य लैब टेस्ट व एक्सरे फीस फ्री रहेगी। सरकारी नौकरी के लिए कोई मेडिकल करवाता है तो सिर्फ चालान फीस ही लगेगी जो कि सीएमओ कार्यालय द्वारा ही ली जाएगी। पहले कैटेगरी के हिसाब से अलग से फीस ली जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
नागरिक अस्पताल में मरीजों का उपचार और टेस्ट निशुल्क है। मेडिकल को लेकर कुछ फीस निर्धारित की गई है। मुख्यालय की गाइडलाइन के मुताबिक ये फीस ली जा रही है। मुख्यालय से ही जो गाइडलाइन जारी होती है उसके अनुसार फीस ली जाती है।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed