{"_id":"637facf2a0cf7b7dbc094bf9","slug":"now-winter-has-come-give-the-uniform-allowance-sir-fatehabad-news-hsr647990813","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अब तो सर्दी आ गई वर्दी भत्ता दे दो साहब...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अब तो सर्दी आ गई वर्दी भत्ता दे दो साहब...
विज्ञापन
फतेहाबाद के सरकारी स्कूल में पढ़ते हुए विद्यार्थी।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने सर्दी का मौसम शुरू होने के बावजूद अभी तक सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को वर्दी भत्ता जारी नहीं किया है। हालात ये है कि विद्यार्थी ठंड के बावजूद गर्म कपड़े नहीं खरीद पा रहे है। विभाग प्राइमरी कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 800 रुपये और मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों को 1000 रुपये राशि जारी करता है।
शिक्षा विभाग विद्यार्थियों के बैंक खाते में ये राशि जारी करता है लेकिन अभी तक राशि जारी नहीं हुई है। स्कूल शिक्षकों का कहना है कि पिछले दो साल से वर्दी भत्ता जारी नहीं हुआ है। इसके अलावा न ही अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि जारी हुई है।
जिले में ये पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की स्थिति
कक्षा विद्यार्थी
पहली 4745
दूसरी 10350
तीसरी 10250
चौथी 10152
पांचवीं 10642
छठी 11015
सातवीं 10691
आठवीं 9834
ये मिलता है वर्दी भत्ता
प्राइमरी : 800 रुपये
मिडिल : 1000 रुपये
इंतजार में विद्यार्थी भत्ता मिलेगा तो खरीदेंगे वर्दी
विद्यार्थी वर्दी भत्ता के इंतजार में अभी तक खरीद ही नहीं पाए है। अभिभावक पासबुक अपडेट करवाने के बाद स्कूलों में पहुंच रहे और शिक्षकों से भत्ता न आने की शिकायतें कर रहे है। गांव अहरवां में प्राइमरी स्कूल की छात्रा काजल का कहना है कि वर्दी भत्ता नहीं मिला है इसलिए अभी तक नहीं खरीदी गई है। पुरानी वर्दी डालकर ही स्कूल आ रहे है। छात्र राहुल का कहना है कि उसके पिता वर्दी नहीं दिलवा सकते है, उसके पास एक ही वर्दी है और उसे कई बार बिना वर्दी ही स्कूल आना पड़ता है।
विज्ञापन
एससी श्रेणी के विद्यार्थियों को नहीं मिली छात्रवृत्ति
शिक्षा विभाग ने अभी तक लाभार्थी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि भी जारी नहीं की है। ये राशि वार्षिक जारी होती है। पहली कक्षा के विद्यार्थियों को 740 रुपये, दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों को 750, तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों को 960, चौथी कक्षा के विद्यार्थियों को 970 रुपये और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 980 रुपये शिक्षा विभाग जारी करता है।
सरकार सिर्फ घोषणाएं करती है सिरे कोई नहीं चढ़ती है : दहिया
प्राइमरी और मिडल स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग वर्दी भत्ता देता है लेकिन पिछले दो साल से ये जारी नहीं हुआ है। सरकार सिर्फ घोषणाएं करती है लेकिन सिरे कोई नहीं चढ़ रही है। स्कूलों के नाम मॉडल संस्कृति, कभी पीएम स्कूल तो कभी आरोही स्कूल रखकर सिर्फ वाहवाही लूटी जा रही है।
-देवेंद्र सिंह दहिया, राज्य चेयरमैन, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा
कोट
वर्दी भत्ता शिक्षा विभाग निदेशालय की तरफ से विद्यार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर होता है। अभी तक क्यों नहीं जारी हुआ, इसको लेकर उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया जाएगा।
-वेद दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी