फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now the postal department will send your goods abroad also, traders will benefit

Fatehabad News: अब विदेश भी डाक विभाग भेजेगा आपका सामान, व्यापारियों को होगा फायदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Now the postal department will send your goods abroad also, traders will benefit
फतेहाबाद  के डाकघर में बनाया गया निर्यात केंद्र।संवाद
फतेहाबाद। डाक विभाग अब आपके द्वारा निर्मित माल को विदेश में भेजने में आपका सहयोग करेगा। डाक विभाग ने इसके लिए मुख्य डाकघर में निर्यात केंद्र बना दिया है, जिसके माध्यम से व्यापारी विदेश में व्यापार के लिए अपना सामान भेज सकेंगे। वजन के हिसाब से ही व्यापारियों को भुगतान करना होगा। डाक विभाग के अनुसार, व्यापारियों को पहले जहां अधिक भुगतान करना पड़ता था, वह डाक विभाग के माध्यम से कम पड़ेगा।
विज्ञापन

व्यापार और उद्योग जगत से जुड़े लोगों के उत्पाद विदेशों में भेजने के लिए अब डाक विभाग ने भी सुविधा शुरू की है। इसके लिए उन्हें कहीं जाने की जरूरत भी नहीं है, घर बैठे ही पार्सल बुक हो जाएगा। फतेहाबाद के मुख्य डाकघर में इसके लिए निर्यात केंद्र स्थापित कर दिया गया है। इसके माध्यम से उद्यमी अपने उत्पाद विदेश के किसी भी शहर में भेज सकते हैं। पार्सल भेजने के लिए प्रति किलोग्राम अलग-अलग किराया है। इस सेवा का लाभ लेने के लिए उद्यमियों को डाक विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए उनको निर्यातक होने का प्रमाण भी देना होगा। बुक कराए गए पार्सल का कस्टम क्लीयरेंस दिल्ली से होगा। इसके बाद उसे विदेश भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन



डाक विभाग की कुछ शर्तें, दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा व्यापारियों को
जिन व्यापारियों के पास जीएसटी नंबर व आयात निर्यात का प्रमाण पत्र है, उन्हीं को यह सुविधा मिलेगी। डाक निर्यात केंद्र से पार्सल बुक कराने पर कारोबारियों को कस्टम क्लीयरेंस कराने के लिए दिल्ली नही जाना पड़ेगा। अब पोस्टल बिल ऑफ एक्सपोर्ट के माध्यम से इसकी ऑनलाइन सुविधा मिलेगी। कस्टम क्लीयरेंस से लेकर पैकेजिंग व पिकअप की सुविधा केंद्र से ही मिल जाएगी। कारोबारियों को डाक विभाग में एक बार रजिस्ट्रेशन कराने के बाद बार-बार प्रपत्रों को लेकर दौड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे छोटे व मझले कारोबारियों को लाभ मिलेगा। वही कारोबारी पोस्टल का निर्यात बिल ऑनलाइन भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उद्यमियों के समय की होगी बचत

व्यापारियों के उत्पाद को कस्टम विभाग से क्लीयरेंस करने के लिए अब डाक को दिल्ली नहीं भेजना पड़ता, कार्यालय में ही कस्टम विभाग के इंस्पेक्टर बैठकर जांच करने के बाद पार्सल को आगे के लिए भेज देते हैं। इससे व्यापारियों व उद्यमियों की समय की बचत भी होगी।


प्रतिबंधित सामान के अलावा भेजा जा सकता है हर माल
डाक विभाग के अनुसार, सरकार द्वारा प्रतिबंधित दवाओं, मादक द्रव्य के अलावा अन्य माल को विदेश में भेजा जा सकता है। इनमें जूते, सूट, मालाएं, गेहूं व चावल के बीज के सैंपल सहित अन्य उत्पाद, जिसका विदेशों में उद्यमियों द्वारा व्यापार किया जाता है, उसे भेजा जा सकता है।


कोट
विदेश में व्यापार कर अपना सामान भेजने वाले उद्यमियों के लिए डाक विभाग ने निर्यात केंद्र खोला है। इसके जरिए सामान को भेजा जा सकता है और व्यापारियों को कस्टम से लेकर अन्य झंझटों से छुटकारा मिल जाएगा।

-नरेश कुमार, मुख्य डाकपाल, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed