फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now senior secondary schools will not remain without principals, 24 professors of the district have been promoted

Fatehabad News: जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को मिलेंगे प्राचार्य, 24 प्राध्यापक पदोन्नत

Sun, 04 May 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 04 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Now senior secondary schools will not remain without principals, 24 professors of the district have been promoted
फतेहाबाद में खंड ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय - फोटो : टूंडला में अवैध खनन में पकड़ गए ट्रैक्टर ट्रॉली आदि
फतेहाबाद। जिले के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अब बिना प्राचार्य के नहीं रहेंगे। स्कूलों में जल्द ही प्राचार्य के पद भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग ने जिले के 24 प्राध्यापकों को पदोन्नत करके प्राचार्य बना दिया है। अब इनको स्कूल अलॉट किया जाना है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 27 सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऐसे हैं जहां पर प्राचार्य के पद खाली पड़े हैं। ऐसे में अगर पदोन्नत हुए प्राचार्य को स्कूल अलॉट होते है तो खाली पड़े पद भर जाएंगे। दूसरा पहलू यह है कि शिक्षकों के कई पद रिक्त भी हो जाएंगे। शिक्षा विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक खंड फतेहाबाद में प्राध्यापक डॉ. बलविंद्र खुराना, राजरानी, तरुण गेरा, सुनीता रानी, सुमन रानी, आशीष कुमार, कृष्ण बलदेव, बलजीत कौर, सतीश कुमार, रामेश्वर, कश्मीर, सुरेश कुमार, प्रमोद मोंगा पदोन्नत होकर प्राचार्य बने हैं।
विज्ञापन

इसी तरह खंड भट्टूकलां में ईश्वर सिंह, रामभतेरी, सुनीता रानी प्राचार्य बने हैं। खंड भूना में हरविंद्र सिंह, रामनारायण, आशु यादव, धर्मबीर प्राचार्य के पद पर पदोन्नत हुए हैं। खंड टोहाना में प्राध्यापक सुमन रानी, शारदा रानी, सज्जन कुमार, कुसुम रानी, मुख्य अध्यापिका किरणाबाला प्राचार्य के पद पर पदोन्नत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के इन स्कूलों में खाली पड़े हैं प्राचार्य के पद

जिले में सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की संख्या 117 है। इनमें 92 राजकीय सीनियर सेकेंडरी और 14 पीएमश्री सीनियर सेकेंडरी, 8 मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी और 5 आरोही मॉडल स्कूल हैं। इनमें 27 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में प्राचार्य के पद खाली हैं। जिसमें राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल भट्टूकलां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढांड, नाढोडी, ढाणी गोपाल, टिब्बी, दरियापुर, मताना, बरसीन, अहलीसदर, हिजरावां कलां, जाखल मंडी, करंडी, चांदपुरा, नत्थूवाल, सिधानी, साधनवास, ब्राह्मणवाला, कमाना, गुरसर, बीराबदी, जांडवाला सोत्तर, लधुवास, बादलगढ़, दमकौरा, जमालपुर शेखां, जांडली कलां, गोरखपुर स्थित स्कूल शामिल हैं।



-



बीईओ के खाली पड़े हैं पद

जिले में पिछले दिनों चार बीईओ को पदोन्नत करके उप जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस कारण से जिले में फतेहाबाद, रतिया, टोहाना और भूना में बीईओ के पद खाली हैं। यहां पर वरिष्ठ प्राचार्य को बीईओ का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।


-

शिक्षा विभाग ने जिले के प्राध्यापकों को पदोन्नत करे प्राचार्य बनाया है। निदेशालय की तरफ से जल्द ही पदोन्नत शिक्षकों को स्कूल अलॉट की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed