फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now, police assistance centers have been set up at SBI Road and MM College More.

Fatehabad News: अब एसबीआई रोड व एमएम काॅलेज मोड़ पर पुलिस सहायता केंद्र स्थापित

Mon, 22 Sep 2025 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 22 Sep 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Now, police assistance centers have been set up at SBI Road and MM College More.
फतेहाबाद। अग्रवाल समाज फतेहाबाद द्वारा स्थापित पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन करते एसपी सिद्धा
फतेहाबाद। अंबेडकर चौक की तरह अब फतेहाबाद शहर के दो और मुख्य मार्ग पुलिस प्रशासन की सीधी निगरानी में आ गए हैं। अग्रवाल समाज की ओर से फतेहाबाद पुलिस को दो पुलिस सहायता केंद्र मुहैया करवाए गए हैं। इनमे एक पुलिस सहायता केंद्र जहां एसबीआई रोड पर तथा दूसरा सिरसा रोड पर एमएम कालेज मोड के सामने स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने इन दोनों पुलिस सहायता केंद्रों का शुभारंभ किया। इसी के साथ अब इन दोनों इलाकाें के लोगों व दुकानदारों की मदद के लिए पुलिसकर्मी इन सहायता केंद्रों पर नियुक्त किए जाएंगे। इस मौके पर अग्रवाल समाज फतेहाबाद के प्रधान मनोज गर्ग, प्रोजेक्ट चेयरमैन अनिल गोयल सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी केवल पुलिस प्रशासन की नहीं है, इसमें आम जनता खासकर सामाजिक संस्थाओं का भी अहम सहयोग रहता है। अग्रवाल समाज फतेहाबाद के प्रयासों की सराहना करते हुए एसपी ने कहा कि यह दोनों पुलिस सहायता केंद्र शहरवासियों के लिए काफी मददगार साबित होंगे। यहां हर समय पुलिस कर्मचारियों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल समाज फतेहाबाद के प्रधान मनोज गर्ग बड़ोपलिया ने कहा कि आए दिन शहर में चेन स्नैचिंग और चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इन्हें रोकने तथा अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए यह पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर अग्रवाल समाज फतेहाबाद के संरक्षक अजय गोयल, वरिष्ठ उपप्रधान प्रयास गर्ग, उपप्रधान देसराज बंसल, सचिव ललित गोयल, सहसचिव पिताम्बर सिंगला, उप सचिव सुनील गोयल, कोषाध्यक्ष अमित बंसल, प्रेस प्रवक्ता मुकेश बंसल व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed