फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now HPV vaccine will be administered to adolescent girls in the field as well, department is taking follow up

Fatehabad News: अब फील्ड में भी लगेगी किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन, विभाग ले रहा फॉलोअप

Fri, 06 Mar 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 06 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Now HPV vaccine will be administered to adolescent girls in the field as well, department is taking follow up
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में एचपीवी वैक्सीन के लिए लगाया गया ​​शिविर संवाद
फतेहाबाद। सरवाईकल कैंसर से बचाव के लिए जिले में 14 साल की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगनी शुरू हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला नागरिक अस्पताल से इसकी शुरुआत की थी जिसे अब बढ़ाकर सीएचसी स्तर पर कर दिया गया है।
विज्ञापन


टीमें अब उप नागरिक अस्पताल टोहाना, रतिया, सीएचसी भूना, भट्टूकलां, जाखल, बड़ोपल, भूथनकलां में भी किशोरियों को वैक्सीन लगाएंगी। जिले को अभी तक दो हजार वैक्सीन अलॉट हो चुकी है। हालांकि किशोरियां परीक्षा के डर से वैक्सीन लगवाने से डर रही हैं। परीक्षा के बाद वैक्सीन लगवाने के लिए पंजीकरण बढ़ सकता है। अभी तक जिले में जिन किशोरियों को वैक्सीन लगी है उनसे विभाग फोन करके फॉलोअप ले रहा है।
विज्ञापन


अभियान के तहत पात्र बालिकाओं को एक खुराक (0.5 एमएल ) बांह के ऊपरी भाग में दी जाएगी। टीकाकरण के पश्चात लाभार्थी को 30 मिनट तक निगरानी में रखा जाएगा। कुछ मामलों में टीकाकरण के बाद हल्का दर्द, हल्का बुखार या शरीर में दर्द जैसे सामान्य एवं अस्थायी लक्षण हो सकते हैं, जिनका उपचार चिकित्सकीय परामर्श से आसानी से किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

ये लगवा सकते हैं वैक्सीन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सन्नी का कहना है कि वैक्सीन लगवाने के लिए ऐसी किशोरी पात्र हैं जिसने अपना 14वां जन्मदिन पूरा कर लिया हो और 15वां जन्मदिन पूर्ण नहीं किया है। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी है। सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है। ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण ही इस कैंसर का मुख्य कारण है, और यह वैक्सीन संक्रमण से बचाव कर भविष्य में कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करती है।




-

इन्हें नहीं लगाई जाएगी वैक्सीन

निर्धारित आयु वर्ग से बाहर की किशोरी

जिन्हें पहले से एचपीवी वैक्सीन लग चुकी है

जिन्हें वैक्सीन या उसके घटकों से गंभीर एलर्जी का इतिहास हो

गंभीर बीमारी की स्थिति में (स्वस्थ होने के बाद टीकाकरण किया जाएगा)

-

जिले में अब सीएचसी स्तर पर एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। किशोरियों की सुविधा को देखते हुए फील्ड में शिविर तय किए गए हैं। कुछ लोग वैक्सीन के बारे में गलत अफवाह फैला रहे हैं, लोगों से अपील है कि इस तरफ ध्यान न दें। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और सरवाईकल कैंसर से बचाव में कारगर है।

- डॉ. सन्नी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed