{"_id":"61f42c68a8a9b97a6e1a9056","slug":"now-clg-groups-will-be-active-at-the-police-station-level-there-will-be-benefit-in-resolving-the-complaints-of-common-people-fatehabad-news-hsr6230031190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब थाना स्तर पर सीएलजी ग्रुप होंगे सक्रिय, आम लोगों की शिकायतों को निपटाने में होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब थाना स्तर पर सीएलजी ग्रुप होंगे सक्रिय, आम लोगों की शिकायतों को निपटाने में होगा लाभ
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस विभाग में आमजन की शिकायतों को लेकर सुनवाई को सुगम करने के लिए अब कम्यूनिटी लाइजनिंग ग्रुप (सीएलजी) का दायरा बढ़ाने की तैयारी है। सीएलजी को अब थाना स्तर पर सक्रिय करने की दिशा में काम शुरू होगा। हालांकि, थाना स्तर पर सक्रिय किए जाने वाले ये ग्रुप पहले गठित किए गए थे, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते काम नहीं कर पाए। अब नए सिरे से थाना स्तर पर सीएलजी ग्रुप सक्रिय करके लोगों को फायदा पहुंचाना शुरू किया जाएगा।
सीएलजी पदाधिकारियों के अनुसार फिलहाल मुख्यालय स्थित कार्यालय में सीएलजी सदस्य आम लोगों की शिकायतों को सुनते हैं और उनका निपटारा करवाते हैं। मगर जिला स्तर पर लोगों को दूर-दराज क्षेत्र से चलकर न आना पड़े और कोरोना महामारी में बिना परेशानी लोगों की शिकायतों का निवारण किया जा सके, इसलिए थाना स्तर पर सीएलजी ग्रुप सक्रिय किए जाएंगे। सीएलजी पदाधिकारियों के अनुसार थाना स्तर पर पहले गठित ग्रुप में शामिल लोगों से संपर्क किया जाएगा और जरूरत के अनुसार नामों में फेरबदल भी किया जाएगा। सारी डिटेल एकत्रित की जा रही हैं और जल्द ही एसपी से इस पर चर्चा करके थानों में समूह सक्रिय किए जाएंगे। इन ग्रुप में गांव के पूर्व सरपंच, रिटायर्ड अफसर, समाजसेवी आदि गणमान्य लोग शामिल किए जाते हैं, जिनकी पब्लिक डीलिंग अच्छी हो। संवाद
11 थानों में बनेंगे 11 सीएलजी ग्रुप
जिले में इस समय 11 थाने स्थापित हैं, जिनमें शहर फतेहाबाद थाना, सदर फतेहाबाद थाना, भट्टू कलां थाना, रतिया शहर थाना, रतिया सदर थाना, भूना थाना, टोहाना सदर थाना, टोहाना शहर थाना, जाखल थाना, महिला थाना व ट्रैफिक थाना शामिल हैं। इन सभी थानों में सीएलजी ग्रुप बनेंगे, जिनमें थाना स्तर पर एक ग्रुप मुखिया व इसमें नामित सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन
ज्यादा-ज्यादा शिकायतों के निवारण के लिए थाना स्तर पर ग्रुप जरूरी : चेयरमैन
पुलिस विभाग के पास आम लोगों की ऐसी काफी शिकायतें प्राप्त होती हैं, जिनका समाधान सीएलजी के जरिए हो सकता है। जिला स्तर पर कई बार दूर-दराज के क्षेत्र से लोगों को पहुंचने में दिक्कत होती है, इसलिए थाना स्तर पर ही सीएलजी ग्रुप जरूरी हैं और इन्हें सक्रिय किया जाएगा।
संतलाल जांगू, चेयरमैन, सीएलजी, फतेहाबाद