{"_id":"686ea6fcd52a915a420fe0da","slug":"now-andorra-ambala-memu-train-will-stop-at-tohana-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-136661-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अब टोहाना में रुकेगी अंदोरा-अंबाला मेमू ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अब टोहाना में रुकेगी अंदोरा-अंबाला मेमू ट्रेन
Wed, 09 Jul 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 09 Jul 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
टोहाना। अंदोरा-अंबाला मेमू ट्रेन संख्या का ठहराव अब टोहाना रेलवे स्टेशन पर भी मंजूर कर लिया गया है। दैनिक रेल यात्री एसोसिएशन के प्रधान राजेश नागपाल व प्रवक्ता हरजीत सिंह ने कहा कि राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने क्षेत्र की मांग को लेकर रेलमंत्री को पत्र लिखा और इसके लिए बातचीत की गई।
राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि देश के प्रत्येक नागरिक को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेल मंत्रालय लगातार क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप रेल सेवाओं का विस्तार कर रहा है। इसी कड़ी में टोहाना को मेमू ट्रेन ठहराव की सौगात मिलना केंद्र सरकार की नागरिक-केंद्रित नीति का परिचायक है।
उन्होंने कहा कि टोहाना से कुरुक्षेत्र, अंबाला और चंडीगढ़ जैसे शिक्षा एवं धार्मिक केंद्रों की सीधी रेल कनेक्टिविटी से विद्यार्थियों और यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। यह ट्रेन 17 मई 2025 से शुरू हुई थी, लेकिन प्रारंभ में इसका ठहराव टोहाना स्टेशन पर निर्धारित नहीं था। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्री को पत्र लिखकर इस ट्रेन का ठहराव टोहाना स्टेशन पर करवाने का अनुरोध किया इसके फलस्वरूप अब इस स्टेशन पर इसका ठहराव सुनिश्चित हो गया है।