फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Notices will be issued to those who waste water and wash cars.

Fatehabad News: पानी को व्यर्थ में बहाने और गाड़ी धोने वालों को किए जाएंगे नोटिस जारी

Fri, 06 Dec 2024 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 06 Dec 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Notices will be issued to those who waste water and wash cars.
रतिया। शहर में कुछ लोगों द्वारा पीने के पानी का दुरुपयोग करने के मामलों को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है। जन स्वास्थ्य विभाग ने पीने का पानी का दुरुपयोग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है। अगर नोटिस देने के बाद भी पानी बहाने से बाज नहीं आएंगे उनके खिलाफ जुर्माना भी लगाया जाएगा। यह जानकारी जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी आंचल जैन ने दी।
विज्ञापन

आंचल जैन ने बताया कि विभाग के पास लगातार शिकायत आ रही है कि शहर में काफी संख्या में लोग पीने के पानी को व्यर्थ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों द्वारा पीने के पानी को दुरुपयोग करते हुए अपने घरों व दुकानों के आगे गाड़ियों को धोया जाता है और पीने के पानी को का दुरुपयोग किया जाता है साथ ही कई लोगों द्वारा अपने घर की साफ-सफाई और फर्श धोने के लिए भी पीने के पानी का दुरुपयोग किया जाता है और हजारों लीटर पानी व्यर्थ में बहकर गलियों में बहा दिया जाता है जिनका विभाग ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

अब ऐसे लोग जो पीने के पानी के माध्यम से गाड़ी को धोएंगे और अपने फर्श धोकर पीने के पानी का दुरुपयोग करेंगे, उनको नोटिस दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नोटिस देने के बाद भी अगर पानी का दुरुपयोग बंद नहीं किया गया तो विभाग द्वारा उनका जुर्माना भी लगाया जाएगा और कनेक्शन भी काटे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed