{"_id":"67b4caf39c409e57fb006f02","slug":"notice-issued-for-not-separating-wet-and-dry-waste-from-helpers-on-garbage-collection-vehicles-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-129570-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कचरा उठान गाड़ियों पर हेल्पर की कमी, गीला-सूखा कचरा अलग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कचरा उठान गाड़ियों पर हेल्पर की कमी, गीला-सूखा कचरा अलग नहीं
Tue, 18 Feb 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में सफाई व्यवस्था को लेकर डोर टू डोर सर्वे करते हुए नगर परिषद अधिकारीस्त्रोत नगर
फतेहाबाद। नगर परिषद प्रशासन ने शहर में सफाई न होने और गीला व सूखा कचरा अलग-अलग न करने व गाड़ियों पर हेल्पर न होने को लेकर डोर टू डोर कचरा उठान व शहर में सफाई एजेंसी को नोटिस जारी किया है। ईओ ने दोनों एजेंसियों के ठेकेदारों से स्पष्टीकरण मांगा है। ईओ राजेंद्र सोनी, स्वच्छ भारत मिशन के सिटी इंचार्ज कुमार सौरभ, एसआई महेश कुमार, राहुल कुमार, रोहताश कुमार टीम के साथ डोर टू डोर सर्वे कर रहे है। सर्वे के दौरान टीम कई जगहों पर कचरे के ढेर मिल रहे हैं, इसके अलावा लोग समय पर गाड़ी न आने और हेल्प न होने की शिकायतें कर रहे हैं। यहां तक शिकायत की जा रही है कि एजेंसी द्वारा ही गीला व सूखा कचरा अलग-अलग नहीं लिया जा रहा है।
इसके चलते कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र सोनी ने सफाई करने वाली एजेंसी सनराइज ग्रुप सिरसा और डोर टू डोर कचरा उठान एजेंसी डिंग पावर मैन को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि 17 फरवरी को नगर परिषद की टीम द्वारा शहर में विभिन्न जगहों पर गीला-सूखा कचरा अलग अलग करने बारे जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान नगर परिषद टीम को आमजन ने शिकायत दी है कि शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है और शहर के अलग अलग जगहों पर सफाई नहीं हो रही।
कार्यकारी अधिकारी ने नोटिस में कहा कि ऐसा लग रहा है कि शहर की सफाई में लापरवाही बरती जा रही है। डोर टू डोर कूड़ा संग्रह करने वाली फर्म डिंग मैनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमटेड को भी नोटिस दिया गया है और डोर टू डोर कूड़ा उठान में देरी, गीला-सूखा कचरा अलग अलग न करने और कचरे वाली गाड़ी पर हेल्पर न रखने पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
- अगले माह होना है स्वच्छता सर्वेक्षण
स्वच्छता को लेकर मार्च माह में सर्वेक्षण होना है। इसको लेकर अधिकारी खुद फील्ड में है और लोगों को गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करने के लिए जागरूक कर रहे है। यहां तक एजेंसियों पर भी सख्ती बरती जा रही है।