{"_id":"6ab94ccb680723cd9c0b744a","slug":"noni-played-a-century-plus-innings-and-led-her-team-to-victory-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-161913-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नोनी ने शतकीय पारी खेल अपनी टीम को दिलाई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नोनी ने शतकीय पारी खेल अपनी टीम को दिलाई जीत
Sun, 27 Sep 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 27 Sep 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि खिलाड़ियों से परिचय करते हुए:संवाद
रतिया। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैदान में रविवार को अंडर-17 क्रिकेट लीग के चार मुकाबले हुए। युवा खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से दर्शकों का मनोरंजन किया। लीग में तरणजोत नोनी की शतकीय पारी मुकाबलों का आकर्षण रहीं।
पहले मुकाबले में जीवा एंड युवी टाइगर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। रतिया ईगल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 61 रन से जीत दर्ज की। सौरव दूड़ी ने 96 रन की शानदार पारी खेली। इस शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में तूफान इलेवन ने केआर गुज्जर आर्मी को सात विकेट से हराया। टॉस हारने के बाद भी तूफान इलेवन ने बेहतर खेल दिखाया। नंगल निवासी नमन भुक्कल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरे मुकाबले में आनंद रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी की। ओलंपिक स्पोर्ट्स टाइगर्स ने 57 रन से मुकाबला जीत लिया। जश्न भुल्लर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
चौथे मुकाबले में अग्रवाल किंग्स ने 164 रन बनाए। तरणजोत नोनी ने नाबाद 105 रन की शतकीय पारी खेली। नोनी की इस पारी से अग्रवाल किंग्स ने सात विकेट से जीत दर्ज की। पार्षद सतपाल लड़वाल, गुरमीत सिंह, प्रिंस कुमार, डॉ. नायब सिंह और राजेंद्र कटारिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
खेल और समाजसेवा में योगदान के लिए राष्ट्रीय एथलीट विजय चिलाना, बंटी माजोका, रिंकू नंगल, मेजर सिंह, मनोज जल्लोपुर, हरबंस घारू और जसप्रीत को सम्मानित किया गया।
आयोजक अमन अरोड़ा, हरप्रीत भुल्लर और वीरपाल ने बताया कि लीग का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं में खेल भावना विकसित करना है।