फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Nominations will be filed from tomorrow for Jakhal Municipality elections

Fatehabad News: जाखल नगर पालिका चुनाव को लेकर कल से दाखिल होंगे नामांकन

Sun, 09 Feb 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 09 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Nominations will be filed from tomorrow for Jakhal Municipality elections
नगर पालिका कार्यालय जाखल - फोटो : पढ़ोरी गांव में आक्रो​शित महिलाओं को समझाती पुलिस।
जाखल। नगरपालिका चुनाव को लेकर मंगलवार से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। प्रत्याशी 17 फरवरी तक नामांकन जमा कर सकेंगे। वहीं 12 व 16 फरवरी को अवकाश होने के कारण नामांकन पत्र जमा नहीं होंगे।
विज्ञापन


इसके बाद 18 फरवरी को पत्रों की जांच होगी। वहीं 19 फरवरी तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। उसी दिन प्रत्याशी को को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। प्रत्याशी 28 फरवरी तक प्रचार कर सकेंगे। दो मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी और 12 मार्च को मतगणना होगी।
विज्ञापन


-जनता डालेगी दो वोट

पिछले नगर पालिका चुनाव में मतदाताओं द्वारा एक वोट ही डाला गया था। जिसमें उन्होंने अपने मतों का प्रयोग कर वार्ड के पार्षद को चुनने का ही कार्य किया था। इस बार जनता अपने वार्ड पार्षद के साथ-साथ शहर के अध्यक्ष पद को लेकर भी मतदान करेगी। यानी प्रत्येक वोटर इस बार दो वोट देकर वार्ड पार्षद सहित पालिका अध्यक्ष भी चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-ये है मतदाताओं की स्थिति

2025 में कुल मतदाता- 9424

महिला मतदाता- 4551

पुरुष मतदाता - 4873

- 2018 में कुल मतदाता - 8840

महिला मतदाता - 4238

पुरुष मतदाता - 4602

- इस बार बढ़े 584 मतदाता

नगर पालिका चुनाव में पिछले चुनावों से लेकर अब तक कुल 584 वोटर बढ़े हैं। जिसमे से पुरुष मतदाता 271 तो वहीं महिला मतदाता की संख्या में 313 की बढ़ोतरी हुई है।


-

नामांकन पत्र जमा करवाने को लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई है, इसके लिए अलग से एक कमरा बनाकर 3 अधिकारियों को ड्यूटी लगा दी गई है। नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

-प्रवीण कुमार, सचिव नगर पालिका, जाखल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed