फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   nobody will drink in hasanga

हसंगा में नहीं होगा ठेका, कोई नहीं करेगा शराब का सेवन

Fri, 01 Jan 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Fri, 01 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम का आयोजन श्री बाला जी सेवा मंडल, यूथ वेलफेयर क्लब, श्री रामदेव सेवा समिति व श्री बाला जी योग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में 5 सौ से अधिक बुजुर्गों, गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नशा विरोधी अभियान को लेकर नन्हे-मुने बच्चों ने गांव की गलियों में प्रभात फेरी निकाली तथा लोगों को नशे की बुराइयों के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन


बच्चों द्वारा गलियों में हसंगा को बचाना है, नशा छोड़ो देश बचाओ इत्यादि के नारे लगाए गए। श्री बाला जी योग क्लब के संस्थापक विकास जाखल ने एएसपी पूनिया को पटका पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में इंडिया टीम में फुटबाल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडलिस्ट सुशील कुमार व विनोद कुमार तथा बाल बैडमिंटन प्रदेश में ब्रांज मेडलिस्ट भारती, पूजा, महक, भावना, सुमन, प्रोमिला व दिनेश को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि धर्म सिंह खलेरी, नबरदार उदय सिंह सूरा, नंबरदार जंगीर सिंह, पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह सूरा, सुरेंद्र लाबा, सज्जन सिहाग, महेंद्र मंडेरणा, सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक रणजीत सिंह लाखलान, रामकुमार शर्मा, पृथ्वी सिंह, हरचंद कूकना, भागाराम कुम्हार, सुरेश लाखलान, सतपाल शर्मा, रामकुमार मण्डा, श्योचंद लांबा, मोमन राम छिंपा आदि सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

शराब लेकर ईमान न बेचें मतदाता, आपका मत अनमोल: एएसपी

एएसपी गंगाराम पूनिया ने कहा कि पंचायती चुनावों में लोग आपसी भाईचारे व तालमेल को बनाए रखें। मतदाता के मत की कोई कीमत नहीं है। कुछ लोग शराब की बोतल में अपना ईमान बेच देते हैं।


उन्होंने कहा कि पंचायती चुनावों में उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने के लिए विभिन्न प्रलोभन देता है तथा शराब की बोतल देकर वोट बटोर लेते हैं।

उन्होंने कहा कि अच्छे-सच्चे एवं शिक्षित व्यक्ति को ही गांव की बागडोर दें। चुनावों में शराब परोसकर चुनाव जीतने वाले कभी भी समाज व गांव का उत्थान नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed