फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No relief received even after rain, people suffering from heat in the afternoon

Fatehabad News: बारिश के बाद भी नहीं मिली राहत, दोपहर में गर्मी से लोग बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
No relief received even after rain, people suffering from heat in the afternoon
फतेहाबाद शहर में गर्मी के दौरान कपड़े से मुंह ढंककर जातीं महिलाएं। 
फतेहाबाद। जिले में शुक्रवार की शाम को तेज अंधड़ के बाद आई बारिश के बावजूद गर्मी से राहत नहीं है। हालांकि, जिले के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में छह डिग्री की कमी दर्ज की गई। मगर दोपहर के समय चिलचिलाती गर्मी बरकरार है। बारिश होने के बाद सुबह और शाम के समय जरूर सुहाना मौसम बन रहा है। मगर दोपहर में तो तपिश का पूरा असर नजर आता है।
विज्ञापन

रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे के बाद ही सूर्य देव के तीखे तेवर दिखाई देना शुरू हो जाते हैं। दोपहर में गर्म हवाएं भी चल रही है। इस कारण लोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों को सफर करने में परेशानी हो रही हैं। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम देखी जा रही है।
विज्ञापन

मिट्टी के घड़े व सुराही की बढ़ी मांग
भीषण गर्मी पड़ने के कारण लोगों को प्यास बुझाने के लिए ठंडे पानी की जरूरत पड़ रही है। शहरों में शीतल जल के लिए जहां लोग फ्रिज व वाटर कूलर का सहारा ले रहे हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी के घड़े व सुराही की मांग बढ़ गई है। लोग घड़ा व सुराही खरीदने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। संदीप कुमार, जगदीश लाल, महेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, लालचंद ने बताया कि फ्रिज का पानी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं है। इसकी जगह मिट्टी के घड़े का ठंडा पानी पीना चाहिए। मिट्टी के घड़े का पानी शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता है। कुंभकार भूप सिंह, पोकरमल व नरेंद्र कुमार ने बताया कि ठीक साइज के घड़े की कीमत 100 रुपये से शुरू हो जाती है। इसके बाद आकार के अनुसार घड़े की कीमत तय है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग मिट्टी के घड़े का ही ठंडा पानी पीना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed