फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No relief from heat, hot winds blowing at a speed of 14 and a half kilometers

गर्मी से नहीं मिली राहत, साढ़े 14 किलोमीटर की रफ्तार से चली गर्म हवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
No relief from heat, hot winds blowing at a speed of 14 and a half kilometers
फतेहाबाद। शहर के लोगों को मंगलवार को भी भयंकर गर्मी की तपिश झेलनी पड़ी। आसमान से अंगारे बरसते रहे और 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के कारण लोग लू से भी परेशान दिखाई दिए। छोटे बच्चों को उनके परिजनों ने घर से बाहर नहीं निकलने दिया। दोपहर को भयंकर गर्मी के कारण बाजार सुनसान दिखाई दिए। नेशनल हाईवे पर वाहनों की संख्या कम रही। बाजारों में भी केवल इक्का दुक्का लोग ही दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार, 10 जून तक गर्मी इसी प्रकार जारी रहेगी और मौसम खुश्क रहेगा।
विज्ञापन

फतेहाबाद में रविवार को लगातार तीसरे दिन पारा 44 डिग्री के पार रहा। अब तो रात का तापमान भी 32 डिग्री तक पहुंच गया है। इस कारण लोगों को भयंकर गर्मी में न दिन में चेन मिल रहा है और न ही रात को सकून भरी नींद। गर्मी के इस मौसम में शिकंजी व कोल्ड ड्रिंक की डिमांड भी बढ़ गई है। हालात यह हैं कि लोग गर्मी में घर से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। मंगलवार को फतेहाबाद का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 14.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के कारण लू का प्रकोप भी अधिक रहा।
विज्ञापन

कोट
10 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परंतु खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। बीच-बीच में शाम के समय हल्के बादल व कहीं-कहीं धूल भरी गर्म हवाएं चलने की भी संभावना है। 10 जून रात्रि से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed