फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Nishan Singh becomes Congressman by writing that situation will change hands on social media

Fatehabad News: सोशल मीडिया पर हा़्थ बदलेगा हालात लिख निशान सिंह हुए कांग्रेसी

Tue, 30 Apr 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 30 Apr 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Nishan Singh becomes Congressman by writing that situation will change hands on social media
कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद निशान सिंह ने बदली प्रोफाइल। 
टोहाना (फतेहाबाद)। क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष रहे निशान सिंह सोमवार को समर्थकों सहित चंडीगढ़ में कांग्रेस में शामिल हो गए। करीब 30 साल बाद निशान सिंह की घर वापसी हुई है। निशान सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से जजपा को झटका लगा है। कांग्रेस को टोहाना के साथ ही सिरसा लोकसभा सीट व प्रदेश की बाकी सीटों पर भी बढ़त मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

निशान सिंह ने हाथ बदलेगा हालात लिखते हुए फेसबुक की कवर फोटो को चेंज किया। निशान सिंह करीब 30 साल पहले कांग्रेस को छोड़ इनेलो में शामिल हो गए थे। वर्ष 2000 में इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीतकर विधायक बने। इसके बाद लगातार तीन चुनाव हार गए थे। 2019 चुनाव में जेजेपी ने उनका टिकट काटकर देवेंद्र सिंह बबली को दे दिया था। हालांकि उनके पास प्रदेशाध्यक्ष का पद था। फिर भी आठ अप्रैल को निशान सिंह ने पार्टी छोड़ दी थी।
विज्ञापन

निशान सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से टोहाना में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। सिरसा लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा को मजबूती मिलेगी। निशान सिंह ने इनेलो व जेजेपी में रहते कई बार चुनाव में सिरसा प्रभारी रहकर कार्य कर चुके हैं। उनके इन्हीं अनुभवों का लाभ अब कांग्रेस को सिरसा सीट पर मिलेगा। उनके कांग्रेस में आने के बाद अन्य नेता भी कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed