फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Newly elected chairman and councillors of Fatehabad and Bhuna welcomed

फतेहाबाद और भूना के नवनिर्वाचित चेयरमैन व पार्षदों का हुआ स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Newly elected chairman and councillors of Fatehabad and Bhuna welcomed
कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित चेयरमैन व पार्षदगण। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। फतेहाबाद नगर परिषद व भूना नगरपालिका के नवनिर्वाचित पार्षदों और चेयरमैन सोमवार को शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले रविवार को भूना और फतेहाबाद के चेयरमैन और पार्षदों के सम्मान में विधायक दुड़ाराम ने समारोह का आयोजन किया। इस दौरान रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा व भाजपा प्रदेश विस्तारक प्रमुख भारत भूषण मिढ़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक दुड़ाराम ने कहा कि जनता ने पार्षदों और चेयरमैनों को चुनकर लोकतंत्र में अपनी भूमिका निभा दी है, अब चुने हुए प्रतिनिधियों को जनता के प्रति अपना फर्ज अदा करना है। सभी पार्षद सोमवार को शपथ ले लेंगे और इसके बाद शहरी विकास को गति मिलेगी और आचार संहिता के कारण रुके हुए काम फिर से शुरू होंगे। विधायक ने चेयरमैन और पार्षदों की जीत का क्रेडिट पार्टी एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया। रतिया विधायक लक्ष्मण नापा व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने भी चुने हुए प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा देश की एकमात्र पार्टी है, जो सिद्धांतों पर चुनाव लड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed