{"_id":"65b013c685e9ababd30caf04","slug":"newborn-body-thrown-in-green-belt-fatehabad-news-c-21-hsr1005-307267-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ग्रीन बेल्ट में फेंका नवजात का शव, सिर लेकर घूमती रही कुतिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ग्रीन बेल्ट में फेंका नवजात का शव, सिर लेकर घूमती रही कुतिया
Wed, 24 Jan 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 24 Jan 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
हिसार। शहर के राजगढ़ रोड स्थित ग्रीन बेल्ट में अज्ञात ने नवजात का शव फेंक दिया। एक कुतिया नवजात के शव को मुंह में लेकर घूमती रही। यह देखकर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर डायल 112 की टीम व पीएल चौकी से पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। साथ ही फोरेंसिक की टीम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। फिलहाल नवजात के लिंग की पहचान नहीं हो सकी है। साथ ही यह भी पता नहीं चल पाया है कि यह शव किसने फेंका। शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है, जहां बुधवार को इसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि यह नवजात लड़का है या लड़की। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शहर के जवाहर नगर की गली नंबर 6 के निवासी तेजस्वी ने बताया कि मंगलवार दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच वह दुकान से घर पर आया। उसने देखा कि घर के बाहर बैठी कुतिया एक नवजात के सिर को चाट रही है। यह देखकर उसने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुतिया नवजात के सिर को कहां से लेकर आई, यह पता लगाने के लिए पुलिस ने क्षेत्र के अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इस पर पुलिस को पता चला कि कुतिया नवजात के सिर को राजगढ़ रोड स्थित ग्रीन बेल्ट से लेकर आई है। इसके बाद पुलिस ने ग्रीन बेल्ट में जाकर जांच शुरू की तो वहां एक काले रंग के पॉलिथीन में नवजात के शरीर के बाकी हिस्से मिले।
जवाहर नहर की गली नंबर 6 में मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम होगा उसके बाद ही पता चल पाएगा कि शव लड़के का है या लड़की की। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। - दयाराम, इंचार्ज, पीएलए पुलिस चौकी