{"_id":"c6e94dec538dd29f430c4e909999ee93","slug":"new-delhi-bhatinda-shatabdi-express-start-on-this-week-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस हफ्ते शुरू होगी नई दिल्ली बठिंडा शताब्दी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस हफ्ते शुरू होगी नई दिल्ली बठिंडा शताब्दी एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Mon, 27 Oct 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से बठिंडा के बीच में चलाई जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को इस हफ्ते हरी झंडी मिलेगी। शताब्दी एक्सप्रेस के संचालन को लेकर सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि रेल राज्य मंत्री इस सप्ताह में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर यात्रियों के लिए नई दिल्ली से बठिंडा तक के यात्रियों को इसकी सुविधा प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
रेल बजट में नई दिल्ली से बठिंडा के बीच नई शताब्दी एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की गई थी।
इस घोषणा को पूरा करते हुए रेलवे विभाग की ओर से नई दिल्ली से बठिंडा के लिए 12047 अप व बठिंडा से नई दिल्ली के लिए 12048 डाउन शताब्दी एक्सप्रेस शुरू की जा रही है। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 9 बजे चलकर वाया रोहतक, जींद, जाखल स्टेशन पर रुकते हुए सीधा बठिंडा पौने 2 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसी तरह यह ट्रेन बठिंडा से शाम 4 बजकर 20 पर चलकर वाया जाखल, जींद, रोहतक होते हुए रात 9 बजकर 10 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से बठिंडा के बीच पूरे सफर में यह ट्रेन मात्र तीन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में दो दिन के लिए आवागमन करेगी। सोमवार एवं शनिवार के दिन चलने वाली यह ट्रेन सुबह बठिंडा की ओर जाकर शाम को बठिंडा से नई वापिस जाएगी। इस ट्रेन का ठहराव भी स्टेशनों पर मात्र 2 मिनट रहेगा।
यह होगा समय
नई दिल्ली से सुबह 9 बजे चलकर रोहतक में सवा 10 बजे पहुंचेगी। रोहतक से चलकर जींद में सवा 11 बजे व उसके बाद जाखल में सवा 12 बजे पहुंच कर बठिंडा ठीक पौने 2 बजे पहुंचेगी। जबकि वापिसी में यह ट्रेन बठिंडा से 4.20 पर चलकर जाखल शाम 5.37 पर पहुंचेगी और यहां से चलकर शाम 6.38 पर तथा रोहतक में 7.40 पर पहुंच कर नई दिल्ली 9.10 पर पहुुंचेगी।
रेल राज्य मंत्री आएंगे झंडी दिखाने
शताब्दी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा बठिंडा पहुंचेंगे। जिसकी तैयारियां कर ली गई हैं। हालांकि फिलहाल उनके जाखल स्टेशन पर रुकने का अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि इस ट्रेन के साथ साथ वह जाखल में भी कुछ देर के लिए रुक सकते हैं।
इस हफ्ते होगी शुरू
स्टेशन अधीक्षक पीसी ओझा ने कहा कि शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन इसी हफ्ते शुरू हो जाएगी। नई ट्रेन के टाइम टेबल निर्धारित कर दिया गया है। समय सारिणी में इसका पूरा शेड्यूल दे दिया गया है। यात्रियों को इस ट्रेन का पूरा लाभ मिलेगा।