फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Nephew sent to jail for killing his uncle to grab land

Fatehabad News: जमीन विवाद में चाचा की हत्या करने का आरोपी भतीजा भेजा जेल

Fri, 07 Nov 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 07 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Nephew sent to jail for killing his uncle to grab land
भूना। गोरखपुर गांव के लक्ष्मण सिंह की जहां रस्सी से गला घोटकर हत्या की गई वह भवन। संवाद
भूना। गोरखपुर गांव में जमीन हड़पने की नीयत से सगे चाचा की हत्या करने के आरोपी विजेंद्र उर्फ बीजू को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई करीब तीन फुट लंबी रस्सी भी बरामद कर ली है। ये रस्सी नहर विभाग के खंडहर रेस्ट हाउस भवन से मिली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, विजेंद्र उर्फ बीजू के पास 10 से अधिक बकरियां हैं। वह रोजाना उन्हें चराने के लिए नहर की पटरी और नहर विभाग के रेस्ट हाउस के आसपास ले जाता था। इसी दौरान उसने अपने 60 वर्षीय अविवाहित चाचा लक्ष्मण सिंह को ठिकाने लगाने की योजना बनाई, ताकि बस स्टैंड के पास स्थित करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर कब्जा कर सके।
विज्ञापन


31 अक्तूबर की दोपहर को वह अपने चाचा को नहर विभाग के रेस्ट हाउस के पास बरगद के पेड़ के नीचे सफाई करने के बहाने ले गया। वहां उसने पहले चाचा को शराब पिलाई। नशे में धुत होने के बाद विजेंद्र ने तीन फुट लंबी रस्सी से चाचा का गला घोटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को आरोपी फिर से मौके पर पहुंचा और शव को पल्ली में बांधकर भाखड़ा नहर में फेंक दिया। पांच दिन बाद नहर में शव मिलने की सूचना पर जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर रामपाल खिलेरी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मृतक के भाई दिलबाग सिंह की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। जांच के दौरान शक के आधार पर पुलिस ने भतीजे विजेंद्र उर्फ बीजू को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed