{"_id":"3f6903593675827c2caf336a0ca89ab1","slug":"neighboring-plot-at-loggerheads-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट के लिए आपस में भिड़े पड़ोसी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट के लिए आपस में भिड़े पड़ोसी, तीन घायल
fatehabad
Updated Thu, 29 May 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव बैजलपूर में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तेजधार हथियार और ईंटों से हमला कर दिया। हमले में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन गांव बैजलपूर निवासी रामनिवास ने बताया कि गांव के अंदर उनका आठ मरला प्लॉट है। इस प्लॉट के साथ ही सूरसिंह का मकान है। सूरसिंह हरियाणा पुलिस में एएसआई है। उसने आरोप लगाया कि वह अपने बेटे दलबीर सिंह के साथ प्लॉट देखने गए थे तो सूरसिंह ने उन्हें प्लॉट में घुसने नहीं दिया।
विज्ञापन
जब उन्होंने विरोध किया तो सूरसिंह ने अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर गंडासी और ईंटों से हमला कर दिया। हमले में उसके पिता श्रीराम, बेटा दलबीर घायल हो गया। उसे स्वयं भी कई जगह चोटें लगी हैं। लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने पुलिस को सूचित कर दिया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। संबंधित पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।