फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Neha Mutreja of Fatehabad got her name in India Book of Records and Asia Book of Records

फतेहाबाद की नेहा मुटरेजा ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाया नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Neha Mutreja of Fatehabad got her name in India Book of Records and Asia Book of Records
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से मिले प्रमाण-पत्र के साथ नेहा मुटरेजा इन्सां? - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। फतेहाबाद की अंजलि कॉलोनी निवासी नेहा मुटरेजा इन्सां ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया है। दोनों ही संस्थानों ने नेहा को उसकी इस सफलता के लिए प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही नेहा ने बताया कि वह पर्यावरण में लगातार घुलते जहरीले धुएं और प्रदूषण को लेकर काफी चिंतित थी। पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से उसने अपना योगदान देते हुए पौधे लगाने की सोची और पांच ही मिनट में 53 पौधे लगा दिए। पांच मिनट में किए गए इस पौधरोपण की बाकायदा वीडियो भी बनाई और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स व एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम को भेजा गया।
विज्ञापन

27 सितंबर को लगाए थे पौधे
नेहा ने बताया कि 27 सितंबर को उन्होंने यह पौधे लगाए थे। इसके बाद वीडियो व अन्य दस्तावेज दोनों सस्थानों में भेजे गए। दस्तावेज भेजने के लिए कुछ दिनों के बाद उसके पास इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से संदेश आया कि उसने पांच मिनट में 53 पौधे लगाकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। इसके लिए उसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया जा रहा है। नेहा और उसका परिवार इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर खुशी मना ही रहे थे कि एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने भी उनका नाम दर्ज कर संदेश भेजा। इससे उनकी खुशी दोगुनी हो गई। दोनों संस्थानों ने उसके काम को प्रमाणित करते हुए बकायदा प्रमाण पत्र व मेडल भी भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 5 मिनट में 40 पौधे लगाने का था रिकॉर्ड
नेहा ने बताया कि इससे पहले पांच मिनट में 40 पौधे लगाने का रिकॉर्ड था। नेहा के ताऊ ओमप्रकाश मुटरेजा व ताई पुष्पा मुटरेजा का कहना है कि नेहा का यह काम उन लड़कियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेगा, जो अपने जीवन में कुछ कर दिखाना चाहती हैं। आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है, बस जरूरत है, तो उन्हें प्रेरित करने की और उनका साथ देने की। नेहा के पिता मोहनलाल मुटरेजा कांट्रेक्टर हैं जबकि मां सुनीता मुटरेजा गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed