{"_id":"66f830be3fb539c662071c9d","slug":"neha-in-speech-competition-monica-in-painting-khushi-and-komal-first-in-slogan-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-122989-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भाषण प्रतियोगिता में नेहा, पेंटिंग में मोनिका, स्लोगन में खुशी और कोमल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भाषण प्रतियोगिता में नेहा, पेंटिंग में मोनिका, स्लोगन में खुशी और कोमल प्रथम
Sat, 28 Sep 2024 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 28 Sep 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के एमपी रोही में विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते प्राचार्य भगवान दत्त
फतेहाबाद। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 118वीं जयंती पर गांव मोहम्मदपुर रोही स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जीजीएसएसएस) में विद्यार्थियों के लिए क्लस्टरस्तरीय प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसके लिए विद्यार्थियों को कक्षा छठी से आठवीं तक कनिष्ठ वर्ग और नौंवी से 12वीं तक वरिष्ठ वर्ग के दो समूहों में बांटा गया। उनकी भाषण, पेंटिंग, स्लोगन, क्विज और कविता सुनाओ प्रतियोगिता हुई।
कनिष्ठ वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में राजकीय मिडिल स्कूल ढाणी माजरा की नेहा प्रथम, राजकीय मिडिल स्कूल खजूरी जाटी के अभिषेक द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जीएसएसएस) एमपी रोही के सूरज तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में जीएसएसएस एमपी रोही के राहुल प्रथम, जीजीएसएसएस एमपी रोही की मीना द्वितीय रहीं।
कनिष्ठ वर्ग की क्विज में ढाणी माजरा स्कूल प्रथम, कन्या विद्यालय एमपी रोही द्वितीय, जीएसएसएस एमपी रोही तृतीय रहा। वरिष्ठ वर्ग में जीजीएसएसएस एमपी रोही प्रथम, जीएसएसएस एमपी रोही द्वितीय रहा। पेंटिंग वरिष्ठ वर्ग में मोनिका एमपी रोही प्रथम, रेनू एमपी रोही द्वितीय, प्रदीप तृतीय रहे। कनिष्ठ वर्ग में साक्षी, वंशिका एमपी रोही, वीना मिडिल स्कूल ढाणी माजरा, स्लोगन वरिष्ठ वर्ग में खुशी, सूरजमुखी, नरेश कुमार अव्वल रहे। कनिष्ठ वर्ग में कोमल, किरण एमपी रोही और अनामिका मिडिल स्कूल ढाणी माजरा अव्वल रहीं।
विज्ञापन
महेंद्र, मुकेश शर्मा निर्णायक रहे। प्राध्यापक संजय ग्रोवर ने संचालन किया। प्रिंसिपल भगवान दत्त ने विजेताओं को सम्मानित किया। वरिष्ठ प्राध्यापिका दीपिका सेठी ने अतिथियों का धन्यवाद किया।