{"_id":"60466da88ebc3ee651744eea","slug":"negligence-will-be-heavy-fatehabad-news-rtk5989863140","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही कहीं पड़ न जाए भारी: स्कूलों में शिक्षक और विद्यार्थी दोनों ही बेफिक्र, न मास्क, न सामाजिक दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही कहीं पड़ न जाए भारी: स्कूलों में शिक्षक और विद्यार्थी दोनों ही बेफिक्र, न मास्क, न सामाजिक दूरी
विज्ञापन
फतेहाबाद के मॉडल संस्कृति स्कूल में बिना साबुन हाथ धोते विद्यार्थी।
- फोटो : Fatehabad
कोरोना महामारी के चलते बंद किए स्कूल अब कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक पूरी तरह से खुल चुके हैं। पहले की तरह विद्यार्थियों की स्कूलों में चहल पहल शुरू हो चुकी है। जिस महामारी से निकल कर विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचे हैं, वह खत्म नहीं हुई है। यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्कूलों में शिक्षक और विद्यार्थी दोनों ही कोरोना महामारी को लेकर गंभीर नहीं है। स्कूलों में विद्यार्थी और शिक्षक दोनों ही मास्क नहीं लगा रहे है। ये ही नहीं हालात ये है कि स्कूल बसों से लेकर कक्षाओं में बैठने तक सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। ये हालात तब है जब जिले में पहले चरण में जब स्कूल खुले थे तो करीब 38 विद्यार्थी संक्रमित पाए गए ये ही नहीं अब भी रोजाना 15 से 20 विद्यार्थियों का तापमान अधिक मिल रहा है लेकिन बावजूद इसके खानापूर्ति हो रही है।
स्कूलों में कोरोना महामारी को लेकर गाइडलाइन की कितनी पालना हो रही है क्या व्यवस्था है जांच की तो अव्यवस्था नजर आई। अहम बात यह है कि अधिकारी भी गंभीर नहीं है। कोरोना महामारी को लेकर स्कूलों का निरीक्षण तक नहीं हो रहा है।
38 विद्यार्थी पहले मिल चुके है संक्रमित : कोरोना महामारी के बाद पहली बार जब स्कूल खुले थे और विद्यार्थियों की जांच शुरू हुई थी तो 38 विद्यार्थी उस दौरान संक्रमित मिले थे। इसके बाद प्रदेश भर के स्कूलों को बंद कर दिया गया था। अब जब दोबारा स्कूल खुले है तो स्कूल प्रशासन गंभीर नहीं है। रैंडम सैंपलिंग भी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
सर हाथ धोने को नहीं है साबुन : फतेहाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के साथ राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल में विद्यार्थी टंकी पर हाथ धोते मिले। विद्यार्थियों से जब पूछा कि साबुन से क्यों नहीं हाथ धो रहे तो जवाब मिला कि सर साबुन ही नहीं है।
सीनियर कक्षा मास्क से अनजान : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद के विद्यार्थी मास्क को लेकर अनजान दिखे। कक्षा नौंवी से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थी भी मास्क को लेकर गंभीर नहीं दिखे। कक्षा के अंदर और बाहर बैठे विद्यार्थी बिना मास्क मिले। यहां तक की शिक्षक भी गंभीर नहीं दिखे। मिडिल स्कूल के भवन में विद्यार्थी भी बिना मास्क मिले।
कैंटीन पर भीड़, संभालने वाला कोई नहीं : फतेहाबाद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कैंटीन पर भी विद्यार्थियों का जमावड़ा मिला। यहां पर विद्यार्थी बिना मास्क और सामाजिक दूरी के मिले। यहां तक के विद्यार्थियों को संभालने वाला कोई स्टाफ नहीं मिला।
भवन ही नहीं कैसे हो सामाजिक दूरी की पालना : स्वामी नगर का राजकीय प्राथमिक पाठशाला आठ मरले की जगह पर चल रहा है। विद्यार्थियों के लिए मात्र दो कमरे है। सोमवार को यहां विद्यार्थी बरामदे में बिना सामाजिक दूरी के बैठे मिले। शिक्षकों का कहना है कि जगह कम होने के चलते विद्यार्थियों को बरामदे में बिठाना पड़ रहा है।
स्कूलों में कोरोना नियमों का पालन करने के लिए सभी को सख्त आदेश दिए है अगर कहीं नियमों की पालना नहीं हो रही है तो कार्रवाई की जाएगी। शिक्षकों को भी इसको लेकर गंभीर होने की जरूरत है। खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी किया जाएगा। - दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।