फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Negligence: After the end of the session, 19 tablets taken from the students of class XII were stolen from the school.

लापरवाही : सत्र खत्म होने बाद बारहवीं के छात्रों से लिए 19 टैबलेट स्कूल से चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Negligence: After the end of the session, 19 tablets taken from the students of class XII were stolen from the school.
फतेहाबाद। गांव भिरड़ाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से 19 टैबलेट चोरी हो गए है। इतनी बड़ी संख्या में टैबलेट चोरी होना स्कूल स्टाफ की लापरवाही दिखा रहा है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने प्रिंसिपल कृष्ण कुमार की शिकायत पर चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में स्कूल प्रिंसिपल कृष्ण कुमार ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिरड़ाना में शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यार्थियों के लिए टैबलेट दिए गए थे। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों से सत्र पूरा हाेने के बाद टैबलेट वापस लिए गए। 5 अप्रैल को 95 टैबलेट विद्यालय के कमरा नंबर सात में रख दिए गए। अब नया सत्र शुरू होने पर 10 अगस्त को विद्यार्थियों को वितरित करने के लिए देखा कि उन में से 19 टैबलेट कम पाए गए। जिसे कोई व्यक्ति चोरी करके ले गया है।
विज्ञापन




जिले में 32 टैबलेट पहले हो चुके चोरी, 330 टूटे

शिक्षा विभाग ने पिछले कक्षा दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को टैबलेट दिए थे। जिले के करीब 22 हजार छात्रों को टैबलेट दिए गए। शिक्षा विभाग की पिछले दिनों आई रिपोर्ट के मुताबिक 32 टैबलेट चोरी हो चुके हैं और 330 टूट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed