फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Neeru Saini crowned Tohana NAP vice-president, wins by two votes

नीरू सैनी के सिर सजा टोहाना नप उपप्रधान का ताज, दो मतों से विजयी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Neeru Saini crowned Tohana NAP vice-president, wins by two votes
टोहाना नप उपप्रधान पद पर जीत के बाद विजयी चिह्न बनाती नीरू सैनी व अन्य पार्षद। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को उपप्रधान पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित नीरू सैनी निर्वाचित हुईं। उपप्रधान पद के लिए सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला समर्थित पार्षद नीरू सैनी व जजपा समर्थित पार्षद सुरेश सेठी ने अपनी दावेदारी दिखाई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के समर्थन और विरोध में नारेबाजी की गई। हूटिंग से मंत्री नाराज हो गए।
विज्ञापन

उपप्रधान नीरू सैनी के चुनाव जीतने के बाद कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली नगर परिषद कार्यालय से नीचे आए। जब बबली अपनी गाड़ी की ओर जाने लगे, तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष बराला के पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे देवेंद्र सिंह बबली प्रशासन पर भी भड़क गए। बबली ने कहा कि प्रशासन की नाकामी के चलते ऐसा हो रहा है। इसके बाद मंत्री समर्थक कार्यकर्ताओं ने देवेंद्र बबली के पक्ष में नारेबाजी करनी शुरू कर दी। प्रशासन ने बीचबचाव में आकर दोनों पक्षों को शांत करवाकर मंत्री की गाड़ी को सुरक्षित नगर परिषद कार्यालय से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

चुनाव को लेकर फतेहाबाद से एसडीएम राजेश कुमार, रतिया से डॉ. वीरेंद्र कुमार, डीएसपी अजायब सिंह, डीएसपी जुगलकिशोर व डीएसपी शाकिर हुसैन के नेतृत्व में प्रशासन मौजूद रहा। चुनाव की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद द्वारा मुख्य गेट को बंद कर दिया गया। बैठक में सिर्फ पार्षदों को एंट्री दी गई। इस दौरान नगर परिषद कार्यालय में कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली भी पहुंचे। एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार नगर परिषद टोहाना के उपप्रधान पद के लिए शांतिपूर्ण चुनाव करवाया गया। जिसमें नीरू सैनी 2 वोट से विजय रही हैं। इस दौरान नव नियुक्त उपप्रधान नीरू सैनी ने कहा कि कहा कि सभी पार्षदों को साथ लेकर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला से सीधा नप कार्यालय पहुंचे 13 पार्षद
नगर परिषद उपप्रधान चुनाव को लेकर भाजपा समर्थित 13 पार्षद व चेयरमैन नरेश बांसल शिमला गए हुए थे। बुधवार सुबह करीब नौ बजे हिसार रोड स्थित सम्राट होटल में सभी पार्षद पहुंचे, जहां नाश्ता करने के बाद सीधा नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे। एक ओर जहां चेयरमैन नरेश बंसल के साथ भाजपा समर्थित 13 पार्षद नगर परिषद पहुंचे, वहीं जजपा व कांग्रेस समर्थित पार्षद एकत्रित होकर नगर परिषद कार्यालय में आए।
नीरू सैनी को 13, सुरेश सेठी को मिले 11 वोट
प्रशासन के नियमानुसार नगर परिषद उपप्रधान के लिए भाजपा की ओर से पार्षद नीरू सैनी का नाम रखा गया तथा जजपा की ओर से पार्षद सुरेश सेठी का नाम रखा गया। 23 पार्षद व चेयरमैन सहित 24 सदस्यों ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। चुनाव परिणाम के अनुसार नीरू सैनी को 13 वोट, जबकि सुरेश सेठी को 11 वोट मिले। नीरू सैनी दो वोट से विजयी घोषित की गईं। भाजपा द्वारा 13 पार्षदों व एक चेयरमैन नरेश बासंल सहित 14 वोट होने का दावा किया जा रहा था ,जबकि जजपा के साथ 10 वोट माने जा रहे थे, लेकिन मतदान के समय भाजपा समर्थित एक वोट जजपा के खाते में जाने के चलते जजपा को 11 वोट मिल गए।
शहर में कराएं जाएंगे विकास कार्य : बराला
सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने नीरू सैनी को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्य कराए जाएंगे। देवेंद्र बबली द्वारा अफसरशाही हावी होने की बात कहने पर उन्होंने कहा कि यदि किसी ने अफसरशाही हावी का होने का आरोप लगाया है, तो इसका जवाब वे खुद ही दे सकते हैं।

मैं नहीं कहता प्रदेश में सरकार ईमानदारी से चल रही है : बबली
कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि वे नहीं कहते कि प्रदेश में सरकार ईमानदारी से चल रही है, लेकिन उन्होंने अपने विभाग में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का काम किया है। बबली ने कहा कि टोहाना में भी भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाए जाएंगे तथा जो लोग बैकडोर से एंट्री करना चाहते हैं, उन्हें बर्दाश्त नहीं करेंगे। हूटिंग पर कैबिनेट मंत्री बबली ने कहा कि प्रदेश में हावी अफसरशाही के चलते ऐसे मामले सामने आते हैं। बबली ने कहा कि टोहाना में पहले सभी विभागों के दफ्तर भ्रष्टाचार के अड्डे बने हुए थे, लेकिन उन्होंने उसे बंद करने काम किया है। जिस तरीके से टोहाना की जनता उनके साथ खड़ी हुई है, पूरे हरियाणा की जनता को एक साथ खड़े होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठानी होगी तभी इस पर लगाम लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed