फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NDC portal irregularity case, investigation team asked for records from the Municipal Administration in two days

Fatehabad News: एनडीसी पोर्टल अनियमितता मामला, जांच टीम ने नपा प्रशासन से दो दिन में मांगा रिकॉर्ड

Mon, 16 Mar 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 16 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
NDC portal irregularity case, investigation team asked for records from the Municipal Administration in two days
रतिया नगर पालिका सचिव से मामले की जानकारी लेते हुए सिटी थाना अध्यक्ष पुष्पा सिहाग : संवाद
रतिया। नगर पालिका के एनडीसी पोर्टल पर कथित अनियमितताओं के मामले में सिटी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग के नेतृत्व में टीम ने नगर पालिका सचिव को बयान दर्ज कराने और संबंधित रिकॉर्ड दो दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


20 फरवरी को सचिव की शिकायत में बताया गया कि शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय को पता चला कि नगर पालिका के एनडीसी पोर्टल पर अनियमितताएं हुई हैं। डीटीपी मुख्यालय की रिपोर्ट में उल्लेख था कि उस समय चेकर के रूप में कार्यरत निलंबित कनिष्ठ अभियंता हवा सिंह ने करीब 35 से 40 पीआईडी की स्थिति को अनधिकृत से अधिकृत में बदलकर अपने पद का दुरुपयोग किया।
विज्ञापन


निदेशालय ने नियमों के अनुसार प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने निलंबित अभियंता हवा सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। हवा सिंह को पिछले वर्ष निदेशालय ने निलंबित किया था और निलंबन के दौरान मुख्यालय में अटैच किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed