फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NCB unit arrested the supplier of intoxicating pills from UP

Fatehabad News: नशीली गोलियों के सप्लायर को यूपी से पकड़कर लाई एनसीबी यूनिट

Mon, 21 Oct 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 21 Oct 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
NCB unit arrested the supplier of intoxicating pills from UP
फतेहाबाद। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)की फतेहाबाद यूनिट ने 3 सितंबर को गांव ठरवा में पकड़ी गईं 3530 नशीली गोलियों के मामले में आपूर्तिकर्ता को गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार किया। फतेहाबाद यूनिट प्रभारी कपिल देव ने बताया कि 3 सितंबर को गांव ठरवा निवासी नशा तस्कर विनोद उर्फ बिलायती को 3530 नशीली गोलियों सहित पकड़ा गया था। इस मामले में एनसीबी ने आरोपी काे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने बताया था कि वह यह नशीली गोलियां अपने गांव ठरवा के ही विनोद उर्फ बूंदी से खरीद कर लाया था। इसके बाद एनसीबी टीम ने विनोद उर्फ बूंदी को गिरफ्तार किया। बूंदी ने रिमांड में बताया कि वह नशीली गोलियां गांव लालौदा निवासी मनदीप उर्फ धोलु से लाया था। आरोपी मनदीप उर्फ धोलू किसी अन्य केस में जेल में था। रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ में मनदीप ने बताया कि उसने नशीली गोलियां दिल्ली के तुकलाबाद निवासी अमर सिंह उर्फ बिट्टू से मंगवाई थी। एनसीबी फतेहाबाद ने 16 अक्तूबर को आरोपी अमर सिंह को भी काबू कर लिया। उसे अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया। उसने रिमांड के दौरान बताया कि वह नशीली गोलियां उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्ध नगर के गांव सूरजपुर निवासी वीरेंद्र उर्फ बिंद्र से खरीद कर लाया था। एनसीबी ने आरोपी वीरेंद्र उर्फ बिंद्र को भी काबू कर लिया है। बिंद्र को अदालत में पेश करके रिमांड लिया गया है। बिंद्र से रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ की जा रही है। उसके द्वारा और भी खुलासे किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed