{"_id":"695fec176ac2331ebf016b19","slug":"narcotics-control-bureau-arrests-drug-smuggler-from-odisha-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-146692-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ओडिशा से गिरफ्तार किया नशा तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ओडिशा से गिरफ्तार किया नशा तस्कर
Thu, 08 Jan 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 24.955 किलोग्राम अवैध गांजा तस्करी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। यूनिट ने ओडिशा से नशा तस्करी के आरोपी निलांचल सुनामुंडी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ा रेलवे स्टेशन से पकड़ा।
इस कार्रवाई को एएसआई महेश कुमार के नेतृत्व में यूनिट की टीम ने अंजाम दिया। यूनिट प्रभारी उप-निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया कि 1 जनवरी को टोहाना में 25 किलो गांजा तस्करी मामले में गुरुदेव और सोनू निवासी जींद को गिरफ्तार किया गया था। जांच में तस्करी के तार रोहतक के सुमित से जुड़े, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया।
सुमित से पूछताछ के दौरान गांजा तस्करी के तार ओडिशा से जुड़ने का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने सुमित के साथ उड़ीसा की ओर रुख किया और उसकी निशानदेही पर मुख्य सप्लायर निलांचल सुनामुंडी निवासी अरविन्द नगर, जिला रायगढ़ा, ओडिशा को गिरफ्तार कर लिया।